19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedदशहरे पर अनिल अग्रवाल की वेदांता का बड़ा फैसला, शेयर बन सकता...

दशहरे पर अनिल अग्रवाल की वेदांता का बड़ा फैसला, शेयर बन सकता है रॉकेट

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ने दशहरे के मौके पर मैनेजमेंट पर बड़ा बदलाव किया है। अजय गोयल की एक बार फिर कंपनी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर वापसी हो रही है। गोयल करीब छह महीने पहले ही एडटेक फर्म Byju’s में चले गए थे। लेकिन अब उन्होंने बायजू से इस्तीफा दे दिया है और वेदांता में वापसी कर रहे हैं। कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंजेज को बताया कि उसकी सीएफओ सोनल श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो साल में वेदांता के तीन सीएफओ रिजाइन दे चुके हैं। गोयल इससे पहले अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2023 तक कंपनी के सीएफओ रहे थे। वह 30 अक्टूबर को फिर से कंपनी में यह पद संभालेंगे।

वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने हाल में बड़े पैमाने पर डीमर्जर की घोषणा की थी। इसके मुताबिक वेदांता ने अपने कारोबार को छह अलग-अलग यूनिट्स में बांटा जाएगा। इसका मकसद कंपनी के फाइनेंशियल परफॉरमेंस में सुधार करना है। वेदांता के बोर्ड ने सितंबर में एल्यूमीनियम, ऑयल एंड गैस, पावर, स्टील और फैरस मटीरियल्स तथा बेस मेटल्स को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस प्रक्रिया के फाइनेंशियल ईयर 2025 में पूरी होने की उम्मीद है।

शेयरों में आ सकती है तेजी
गोयल की वेदांता में वापसी से कंपनी के शेयरों में बुधवार को तेजी देखने को मिल सकती है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को वेदांता लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 3.44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 7.65 रुपये टूटकर 215.05 रुपये पर बंद हुआ था। आज दशहरे के अवसर पर बाजार बंद है। इस शेयर का 52 हफ्ते का टॉप 340.75 रुपये है। यह 20 जनवरी को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 207.85 रुपये है। 28 सितंबर को यह इस कीमत पर फिसला था।

वेदांता कर्ज के बोझ में दबी है। यूके में इसकी पेरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज मुश्किलों का सामना कर रही है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी कंपनी की रेटिंग बी- से घटाकर सीसीसी कर दी है। साथ ही उसने कंपनी को क्रेडिट वॉच में रखा है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भी कंपनी की रेटिंग में कमी की है। वेदांता रिसोर्सेज को 2024 में दो अरब डॉलर और 2025 में 1.2 अरब डॉलर का बॉन्ड रिपेमेंट करना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...