19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप की ऑडिटर फर्म जांच के घेरे में, हिंडनबर्ग रिसर्च ने...

अडानी ग्रुप की ऑडिटर फर्म जांच के घेरे में, हिंडनबर्ग रिसर्च ने अकाउंटिंग पर उठाए थे सवाल

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के साथ लंबे समय से जुड़ी एक ऑडिटर कंपनी जांच के घेरे में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अकाउंटिंग रेगुलेटर नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) ने भारत में ईवाई की मेंबर फर्म S.R. Batliboi के खिलाफ जांच शुरू की है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रेगुलेटर ने फर्म से अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के ऑडिट से जुड़ी फाइलें और कम्युनिकेशंस मांगा है। फर्म से साल 2014 से अब तक की जानकारी मांगी गई है। यह साफ नहीं है कि एनएफआरए की जांच में कितना समय लगेगा और इसका असर क्या होगा। इस बारे में एनएफआरए और अडानी ग्रुप ने ईमेल का जवाब नहीं दिया। ईवाई और S.R. Batliboi के प्रतिनिधि ने भी कमेंट करने से इन्कार कर दिया।

S.R. Batliboi अडानी ग्रुप की पांच लिस्टेड कंपनियों की ऑडिटर है। ग्रुप का आधा रेवेन्यू इन्हीं पांच कंपनियों से आता है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप की अकाउंटिंग पर सवाल उठाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मार्केट रेगुलेटर सेबी भी हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच कर रहा है। S.R. Batliboi अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी विल्मर और एसीसी तथा अंबूजा सीमेंट्स की ऑडिटर है। साथ ही उसने एक दशक तक अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन की भी ऑडिटिंग की थी। भारतीय कानूनों के मुताबिक विदेशी अकाउंटिंग कंपनियां देश में ऑडिटर के रूप में रजिस्टर्ड नहीं हो सकती हैं। यही कारण हैं कि विदेशी कंपनियां भारत में स्वतंत्र रूप से परिचालित कंपनियों के जरिए काम करती हैं।

अकाउंटिंग पर सवाल
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की अकाउंटिंग और ऑडिट पर सवाल उठाए गए थे। इस कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका कुल मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गया था। ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उसकी कंपनियों की ऑडिटिंग सर्टिफाइड और क्वालिफाइड प्रोफेशनल करते हैं। मई में अडानी टोटल गैस ने Shah Dhandharia & Co. की जगह Walker Chandiok & Co को ऑडिटर नियुक्त किया था। उसी महीने Deloitte Haskins & Sells ने अडानी पोर्ट्स के कुछ ट्रांजैक्शंस पर सवाल उठाए थे और फिर अगस्त में रिजाइन दे दिया था।

एनएफआरए का गठन 2018 में किया गया था। अथॉरिटी को जुर्माना लगाने और ऑडिट फर्म तथा इंडिविजुअल ऑडिटर्स को 10 साल तक प्रतिबंधित करने का भी अधिकार है। पिछले पांच साल में इसने 40 से अधिक लोगों को प्रतिबंधित किया है। S.R. Batliboi का इससे पहले 2018 में एनएफआरए से पाला पड़ा था। इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में हुए अकाउंटिंग घोटाले में दोनों के बीच ठनी थी। इस कंपनी की ऑडिटिंग S.R. Batliboi ने ही की थी। पिछले साल रेगुलेटर ने कहा था कि S.R. Batliboi ने ऑडिट की बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं करती है और वह इस भूमिका के लिए क्वालीफाई नहीं करती है क्योंकि ईवाई ने कंपनी को साथ-साथ नॉन-ऑडिट सर्विसेज दी थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...