19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedटीम अंबानी ने जियो फाइनेंशियल के 6.1 करोड़ शेयर खरीदे, लिस्टिंग के...

टीम अंबानी ने जियो फाइनेंशियल के 6.1 करोड़ शेयर खरीदे, लिस्टिंग के बाद हुए सौदे, जानिए कितनी है LIC की हिस्सेदारी

Published on

नई दिल्ली

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के प्रमोटर्स ने अगस्त में लिस्टिंग के बाद से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 45.8% से बढ़ाकर 46.77% कर ली है। इस साल की शुरुआत में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से डीमर्जर हुआ था। सितंबर तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार प्रमोटर्स ने इस एनबीएफसी कंपनी के 6.1 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इस बीच म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 6.27 फीसदी से घटाकर 4.71 फीसदी कर ली।

एलआईसी की 6.66% हिस्सेदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने लिस्टिंग के समय ही अपनी हिस्सेदारी 26.4% से घटाकर 21.58% कर दी थी। सितंबर तिमाही के आखिर में एलआईसी की कंपनी में 6.66 फीसदी हिस्सेदारी थी। कंपनी के बड़े FIIs में सिंगापुर सरकार और Europacific Growth Fund शामिल हैं।

अगस्त में हुई थी लिस्ट
रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद अगस्त के आखिर में यह कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुई थी। इसका शेयर इस समय अपने लिस्टिंग प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा है। यह बुधवार को बीएसई पर 1.72 फीसदी बढ़कर 210 रुपये पर बंद हुआ है।

कैसा रहा रिजल्ट
सितंबर तिमाही में JFSL ने अपने समेकित लाभ में 101% की QoQ ग्रोथ दर्ज की थी, जिससे यह बढ़कर 668 करोड़ रुपये रहा। सितंबर के आखिर तक, JFSL के समेकित कुल एसेट 1,19,598 करोड़ रुपये के थे। जबकि समेकित नेटवर्थ 1,15,631 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...