कंगना रनौत बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘तेजस’ से आसमान में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। कंगना इस वक्त अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। कंगना लगातार पब्लिक के बीच नजर आ रही हैं और फिल्म को लेकर इंटरव्यूज़ भी दे रही हैं। कंगना ने आईएमडीबी से हुई बातचीत में बताया कि वह बहुत जल्द अपनी हिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।
‘तेजस’ को लेकर आईएमडीबी के साथ हुई बातचीत में कंगना ने अपनी बेस्ट फिल्मों और फेवरेट फिल्मों को लेकर बातें की। कंगना से पूछा गया कि आगे वह किन फिल्मों के लिए अपनी तैयारी करने वाली हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ नोटी बिनोदिनी’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आनेवाली हैं। कंगना ने अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के बारे में कहा कि ये उनके करियर की बेहतरीन फिल्म थी जिसने उनके करियर को एक नया आयाम दिया।
फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं कंगना
कंगना से उनके आगे के प्रॉजेक्ट के बारे में बताते हुए ये भी कहा कि वह अगली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। कंगना ने कहा ‘तनु वेड्स मनु’उनके लिए एक ऐसी फिल्म थी जैसे कोई पिकनिक हो। आनन्द एल रॉय निर्देशित इस फिल्म को अपना फेवरेट बताते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने जा रही हैं।
माधवन ने कहा- ऑरिजनल स्टफ लेकर आना काफी मुश्किल
‘तनु वेड्स मनु’ साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म है जिसमें लीड रोल में कंगना के ऑपोजिट आर माधवन नजर आए। दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री इतनी हिट हुई कि साल 2015 में ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ भी बनी और ये भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। हालांकि, यहां याद दिला दें कि पिछले साल इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी को लेकर एक इंटरव्यू में आर माधवन से इस बारे में पूछा गया कि क्या वह फिर से मनु बनकर स्क्रीन पर दिखेंगे? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऑरिजनल स्टफ लेकर आना काफी मुश्किल है और लोगों को फिल्म से उम्मीदें होती हैं।
