3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedTATA बनाएगा iPhone, भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी होगा एक्सपोर्ट

TATA बनाएगा iPhone, भारत ही नहीं, दूसरे देशों में भी होगा एक्सपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

Tata ग्रुप जल्द ही iPhone की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगा. कंपनी लोकल और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए iPhone की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी. इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने दी है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब टाटा भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर पाएगा, ये महज ढाई साल में हुआ है.

राजीव चंद्रशेखर ने इस बारे में सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है. जहां पहले दुनियाभर में बिकने वाले ज्यादातर iPhone चाइना में मैन्युफैक्चर होते थे. वहीं अब भारत में धीरे-धीरे iPhone की मैन्युफैक्चरिंग होने लगी है. हालांकि, कुछ वक्त पहले तक भारत में पुराने iPhone मॉडल्स को असेंबल किया जा रहा था.

टाटा ने किया अधिग्रहण
कंपनी ने अब लेटेस्ट मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है. इस बार लॉन्च हुआ iPhone 15 भी भारत में मैन्युफैक्चर हुआ है और पहले दिन से मार्केट में बिक रहा है. टाटा ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए टाइवान की कंपनी Wistron Corp का अधिग्रहण किया है.

कंपनी ने दी जानकारी
Wistron Corp ऐपल का सप्लायर है. कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी करके टाटा ग्रुप के अधिग्रहण की जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि उन्होंने आज एक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग की और अपनी सहयोगी कंपनियों को मंजूरी दे दी है.

इसके तहत SMS InfoComm प्राइवेट लिमिटेड और Wistron Hong Kong Limited को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट साइन करने की मंजूरी दी गई है. दोनों कंपनियों के Wistron InfoComm Manufacturing (India) में मौजूद 100 परसेंट शेयर टाटा को मिलेंगे. इस डील के तहत Wistron Corp की कर्नाकट फैक्टरी का अधिग्रहण टाटा ग्रुप करेगा.

क्यों खास है iPhone मैन्युफैक्चरिंग का टाटा के पास होना?
बता दें कि भारत में फॉक्सकॉन, Wistron ही iPhone का निर्माण करते हैं. यानी भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तो होती है, लेकिन कोई लोकल कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग नहीं करती है. ये पहला मौका है, जब किसी भारतीय कंपनी के हाथ में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग की कमान होगी.

हालांकि, ऐपल अभी भी सभी मॉडल्स को भारत में असेंबल नहीं करता है. कंपनी ने इस साल के लेटेस्ट फोन यानी iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है, लेकिन iPhone 15 Pro सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग अभी भी चीन में ही होती है. कंपनी इसे चीन में एक्सक्लूसिव रखती है. भारत में अभी कुल ऐपल प्रोडक्ट्स की 7 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग होती है. अभी भी चीन ऐपल का सबसे बड़ा सप्लायर है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...