21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedकपिल शर्मा के शो में ही क्यों ज्यादा हंसती हैं कंगना रनौत?...

कपिल शर्मा के शो में ही क्यों ज्यादा हंसती हैं कंगना रनौत? कॉमेडियन ने बताई मजेदार वजह

Published on

कंगना रनौत वैसे तो बहुत ही कम किसी रियलिटी शो में जाती हैं। लेकिन एक शो, जिसमें वह दो-तीन बार जा चुकी हैं, और काफी इंजॉय भी किया है, वह है ‘द कपिल शर्मा शो’। कपिल के शो में कंगना रनौत को खूब खिलखिलाकर हंसते हुए और मस्ती करते हुए भी देखा गया है, जबकि आमतौर पर वह वैसी नजर नहीं आतीं। हाल ही कपिल शर्मा से पूछा गया था कि कंगना रनौत उन्हीं के शो में सबसे ज्यादा क्यों हंसती हैं। कपिल शर्मा ने इसका मजेदार जवाब दिया।

कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो निडर होकर अपनी बात सामने रखने से पहले जरा भी नहीं हिचकतीं। कोई भी मुद्दा हो या कैसी भी सिचुएशन हो, कंगना रनौत एकदम बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती हैं। वह खुद को ‘वन वुमन आर्मी’ मानती हैं। अपनी फिल्मों के लिए भी वह किसी का सहारा लेना पसंद नहीं करतीं। कंगना रनौत फिल्म के प्रमोशन के लिए भी बहुत ही कम रियलिटी शोज में जाती हैं। हाल ही वह ‘तेजस’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 17’ में गई थीं। इससे पहले वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में दो-तीन बार जा चुकी हैं।

कंगना रनौत को लेकर बोले कपिल शर्मा
‘ऑल अबाउंट ईव इंडिया पॉडकास्ट’ में जब कपिल शर्मा से पूछा गया कि कंगना सबसे ज्यादा उन्हीं के शो में क्यों हंसती हैं, तो वह बोले, ‘मैंने पहले यह सोचा ही नहीं था। लेकिन फिर किसी ने मुझे बताया जब वह दो-तीन बार हमारे शो में आई थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरे शो के अलावा किसी अन्य शो में नहीं जाती हैं।’

कपिल ने बताई कंगना के ज्यादा हंसने की वजह
कपिल शर्मा ने आगे कहा, ‘बहुत सारी चीजें हैं। बहुत सारे रियलिटी शोज में जब लोग अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने जाते हैं, तो उन्हें सिर्फ दो मिनट ही बोलने का मौका मिलता है। लेकिन हम अपने शो में ऐसा माहौल बनाते हैं कि आने वाले स्टार्स को लगे कि यह शो उनके बारे में है। इससे उन्हें सहज महसूस होता है, उन्हें बोलने का मौका भी मिलता है और हमारा शो एक हल्का-फुल्का शो है।’

कंगना की ‘तेजस’ रिलीज
कपिल शर्मा ने फिर कहा कि सिर्फ कंगना ही नहीं, बल्कि जो कोई भी उनके शो में आता है, वह खूब इंजॉय करता है। कपिल का कॉमेडी शो अभी कुछ महीनों के ब्रेक पर है। फिलहाल इसके नए सीजन की वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ इस शुक्रवार, 27 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...