21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedभारतीय बना रहे चाइनीज स्मार्टफोन से दूरी! ये रहे सबसे ज्यादा बिकने...

भारतीय बना रहे चाइनीज स्मार्टफोन से दूरी! ये रहे सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन : IDC रिपोर्ट

Published on

भारतीय चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड से दूरी बना रहे हैं। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 की तीसरी तिमाही में सबसे ज्यादा सैमसंग और ऐपल ब्रांडेड फोन की सेल रही है। मार्केट शेयर के मामले में इन दोनों स्मार्टफोन का कब्जा रहा है। इसके बाद चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड का नंबर आता है। आमतौर पर भारत में चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड का कब्जा रहता है, लेकिन इस साल की बीती कुछ तिमाही में चाइनीज ब्रांड का मार्केट शेयर घटा है।

भारतीयों को आईफोन पसंद
वैसे तो मार्केट शेयर के मामले में सैमसंग ब्रांड टॉप पर मौजूद है। सैमसंग का मार्केट शेयर इस साल तीसरी तिमाही में 19.7 फीसद रहा है, जो सबसे ज्यादा है। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसमें 8.4 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर ऐपल मौजूद है। ऐपल का तीसरी तिमाही में मार्केट शेयर 17.7 फीसद रहा है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। साथ ही इसमें पिछले साल के मुकाबले 2.5 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

कौन रहा टॉप-5 में
सैमसंग और ऐपल के बाद तीसरे स्थान पर Xiaomi काबिज है। शाओमी का मार्केट शेयर 13.7 फीसद रहा है, जिसमें पिछले एक साल में करीब 2.4 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है। वही चौथे पायदान पर ओप्पो काबिज है। ओप्पो का मार्केट शेयर 8.9 फीसद रहा है, लेकिन इसमें पिछले साल के मुकाबले में 6.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर Transsion कंपनी शामिल है। इस कंपनी तहत तीन स्मार्टफोन ब्रांड Tecno, Infinix और itel आते हैं। इस तीनों की साझा कंपनी Transsion का मार्केट शेयर 8.6 फीसद रहा है, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 35 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...