5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedइस कंपनी के पूर्व चेयरमैन पर 1 करोड़ का जुर्माना, SC ने...

इस कंपनी के पूर्व चेयरमैन पर 1 करोड़ का जुर्माना, SC ने कहा- PM राहत कोष में जमा कराओ

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश का पालन नहीं करने के मामले में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रा इब्यूनल (NCLAT) की एक बेंच के सदस्यों को माफी दे दी है. वहीं सर्वोच्च अदालत ने अपने आदेश का पालन नहीं करने पर फिनोलेक्स केबल्स के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक छाबड़िया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की जांच करने वाले पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सुप्रीम ने दोनों को दो हफ्ते के अंदर ये राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया है.

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मैंने अपने 23 साल के न्यायिक पेशेवर जीवन में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के प्रति लापरवाही का ऐसा मामला नहीं देखा. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदी वाला और जस्टिस मनोज मिश्र की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

फिनोलेक्स केबल्स में सुप्रीम कोर्ट बेहद सख्त
इसके बाद एनसीएलएटी के न्यायिक सदस्य राकेश कुमार के इस्तीफे को जानकारी वरिष्ठ वकील पीएस पटवालिया ने दी. पटवालिया ने आग्रह किया कि कोर्ट इस मामले में नरम रुख रखे. कोर्ट ने आदेश दिया कि NCLAT के सदस्यों ने अपना जवाब भेजा है. कोर्ट ने कहा कि आदेश अपलोड भी हो गया था. लेकिन NCLAT की पीठ वो आदेश समुचित ढंग से चाहती थी. लिहाजा सब कुछ जानते हुए भी आदेश की अवमानना की. लेकिन सदस्य ने बिना शर्त माफी मांगी है तो ये अदालत उनकी माफी स्वीकार करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी के तकनीकी सदस्य की बिना शर्त माफी स्वीकार कर ली है. फिनोलेक्स केबल्स मामले में उनके खिलाफ अवमानना का मामला बंद कर दिया गया है. कोर्ट ने NCLAT की सुनवाई की फुटेज भी देखी. फुटेज में पक्षकार सुप्रीम कोर्ट के उसी दिन के आदेश की प्रति दिखा रहे हैं. लेकिन ट्रिब्यूनल पर उसका कोई असर नहीं दिखा. कोर्ट ने आदेश में कहा कि सीसीटीवी फुटेज से भी साफ है कि न्यायिक सदस्य को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पता था.

गौरतलब है कि सर्वोच्च अदालत ने फिनोलेक्स केबल्स (Finolex cables) के मामले में NCLAT की बेंच को अपने आदेश का पालन नहीं करने का दोषी ठहराया था. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्टूबर को NCLAT की बेंच को समन जारी करते हुए टाइब्यूनल के ऑर्डर को खारिज कर दिया था. सर्वोच्च अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए NCLAT को नया बेंच बनाने को कहा था. NCLAT का यह ऑर्डर फिनोलेक्सग्रुप पर नियंत्रण को लेकर दीपक छाबड़िया और प्रकाश छाबड़िया के विवाद से जुड़ा है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...