5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedमलयालम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला शव, कुछ घंटों...

मलयालम एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, घर में लटका मिला शव, कुछ घंटों पहले की ये पोस्ट

Published on

फिल्म जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. साउथ एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने आत्महत्या कर ली है. उनका शव उनके ही घर में फांसी से लटका हुआ पाया गया. हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है, एक्ट्रेस के करीबी इस खबर से बेहद शॉक्ड हैं.

35 साल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड
रंजुषा मेनन 35 साल की थीं. हालांकि एक्ट्रेस की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, लेकिन इसकी जानकरी अब सामने आई है. रंजुषा का शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ पाया गया. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपने पति और बच्चों के साथ श्रीकार्याट में किराए पर रह रही थीं. शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. वहीं पुलिस फिलहाल मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.

मौत से पहली पोस्ट की फनी रील
रंजुषा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. मौत से कुछ वक्त पहले रंजुषा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील पोस्ट की थी. अक्सर ही वो अपने को-एक्टर्स के साथ वीडियो बनाती रहती थीं. रंजुषा ने 29 अक्टूबर को भी एक रील शेयर किया था. उसके बाद से लेकर दूसरे दिन सुबह तक में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया और फांसी लगा ली. ये बात अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है.

रंजुषा इंडस्ट्री का जाना माना नाम रही हैं. उन्होंने सिटी ऑफ गॉड, मेरिकुंडारु कुंजद जैसी कई फिल्मों और कई टेलीविजन शो में काम किया है. आखिरी बार वो Aanandaragam में नजर आई थीं, जहां उन्होंने लीड रोल निभाया था. उन्होंने सिटकॉम Varan Doctaranu में कॉमिक रोल निभाया था. वहीं Ente Mathavu और Mrs Hitler जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...