12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यसचिन और सारा का हो चुका है तलाक, पायलट के चुनावी हलफनामे...

सचिन और सारा का हो चुका है तलाक, पायलट के चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है. इस चुनावी हलफनामे की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है. टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरने के दौरान जो एफिडेविट सचिन पायलट ने दिया उसमें पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा लिखा है.

आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में सारा पायलट का भी जिक्र किया था और साथ ही उनकी संपत्ति का भी विवरण दिया था. लेकिन 2023 के हलफनामे में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है.

तलाकशुदा हैं सचिन पायलट
यहां आपको यह भी बता दें कि सचिन पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा पायलट से हुई थी. सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं. सचिन और सारा के दो बेटे हैं. जिनका नाम आरन और विहान है. हालांकि सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में उन दोनों को खुद पर आश्रित बताया है. गौरतलब है कि जनवरी 2004 में सचिन और सारा की शादी हुई थी. इस शादी में बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था.

2014 में थी दोनों के अलग होने की चर्चा
सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चा पहले भी हो चुकी है. नौ साल पहले भी इन दोनों के अलग होने की चर्चाएं थीं. 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था.

दोगुनी हुई सचिन की संपत्ति
इसके अलावा चुनावी हलफनामे से पता चला है कि सचिन पायलट की संपत्ति पांच सालों में करीब दुगनी हो गई है. जहां साल 2018 के हलफनामे में सचिन ने अपनी संपत्ति 3.8 करोड़ बताई थी, तो वहीं इस साल यानी 2023 में बढ़कर करीब 7.5 करोड़ हो गई है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...