27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedभारत के खजाने में आया तेज उछाल, सोना भी लबालब भरा... पाकिस्तान...

भारत के खजाने में आया तेज उछाल, सोना भी लबालब भरा… पाकिस्तान का भी देखिए हाल

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में आर्थिक चुनौतियों की वजह से इकोनॉमी (Economy) की गाड़ी थोड़ी धीमी हो गई है. लेकिन भारत तेजी से आर्थिक विकास करने वाले देशों में सबसे आगे है. सही नीतियों की वजह से देश का खजाना लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) में तेज उछाल आया है. 27 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 586.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. पिछले हफ्ते के मुकाबले विदेशी मुद्रा भंडार में 2.58 अरब डॉलर का इजाफा आया है.

विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा
इससे पहले 6 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.166 अरब डॉलर घटकर 5 महीने के निचले स्तर 584.74 अरब डॉलर पर आ गया था. बता दें, अक्टूबर- 2021 में सबसे ज्यादा देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब डॉलर हो गया था. लेकिन पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई.

सोने के भंडार में भी तेज उछाल
इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में भी तेजी आई है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी करेंसी असेट्स 2.303 अरब डॉलर बढ़कर 517.504 अरब डॉलर रहा. डॉलर में उतार-चढ़ाव की जाने वाली विदेशी मुद्रा में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है.

देश में सोने के भंडार में भी इजाफा हुआ है. स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) का मूल्य 49.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 45.92 अरब डॉलर हो गया है. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफे से भारतीय रुपये को भी बल मिला है, भारतीय रुपये के लिए भी ये अच्छी खबर है. आरबीआई देश के विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग रुपये के अस्थिर होने पर उसे स्थिर करने के लिए करता है.

पाकिस्तान का ये है हाल
इसके अलावा पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली उछाल आया है. विदेशी कर्ज से बोझ तले दबे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार हफ्ते दर हफ्ते आधार पर 0.18 फीसदी बढ़कर 7.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. गुरुवार को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...