27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized'जब तक पापा जिंदा थे, घर पर दिवाली ही नहीं मनाई', प्रियंका...

‘जब तक पापा जिंदा थे, घर पर दिवाली ही नहीं मनाई’, प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, कहा- जिंदगी बहुत छोटी है

Published on

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई आई थीं और सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं क्योंकि उन्होंने उस पल को याद किया है, जब वो करियर के पीक पर थीं और काम के साथ-साथ परिवार को भी सम्भाल रही थीं। ‘मार्शल्स गुड स्टफ सोशल इवेंट’ में टिफनी रीड से बात करते हुए, प्रियंका ने कहा कि युवाओं पर हर चीज के बारे में जानकारी होने का दूबाव होता है। उन्होंने कहा कि वह कभी-कभी अपनी मां को फोन करना या जन्मदिन की शुभकामनाएं देना भूल जाती थीं। लेकिन उनके पिता की तबीयत खराब होने के बाद चीजें बदल गईं।

प्रियंका ने खुलासा किया कि उनके पिता के बीमार पड़ने के बाद उन्हें समय के महत्व का एहसास हुआ। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन 2013 में कैंसर के कारण हो गया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद नहीं है कि मैं अपनी मां के कितने जन्मदिन भूल गई हूं या उन्हें शुभकामनाएं देने में चूक गई हूं। 20 की उम्र में मैं कितनी बार उन्हें कॉल करना भूल गई और कितनी बार मैंने दिवाली मिस कर दी क्योंकि मैं यूरोप में काम कर रही हूं और यहां दिवाली नहीं होती है, तो ये ठीक भी है। मैंने बस भूल गई या फिर करने से रह गया। जब-जब मैंने ऐसा नहीं किया, तब तक मुझे ये करने में कोई बुराई नहीं लगी।’

प्रियंका चोपड़ा के पास पिता के लिए नहीं था समय
प्रियंका ने आगे कहा, ‘जब तक मेरे पिता गुजर नहीं गए, मेरे पास उनके साथ दिवाली मनाने के लिए समय नहीं था। जब वह बीमार हुए, तो यह सचमुच मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी… मुझे लगता है कि वह मेरे लिए एक बहुत ही जरूरी पल था, जहां मुझे एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है और हम बहुत-सी छोटी-छोटी चीजों के बारे में चिंता करते हैं, जबकि हमारे पास चिंता करने के लिए बहुत सारी बड़ी चीजें हैं।’

मुंबई आई थीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का अपने पिता के साथ गहरा रिश्ता था। उसने अपने पिता को समर्पित एक टैटू भी बनवाया है। इसमें लिखा है, ‘डैडीज लिटिल गर्ल।’ प्रियंका चोपड़ा हाल ही में काम के सिलसिले में भारत में थीं। उन्होंने MAMI फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया और बाद में मुंबई में JIO वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च में कुछ समय के लिए शामिल हुईं। कथित तौर पर, प्रियंका की मां को हाल ही में एनाफिलेक्सिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हेल्थ शॉट्स के मुताबिक, मधु ने एलर्जी रिएक्शन के बाद अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की थी। प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका लौट चुकी हैं। वह अगली बार जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट्स में नजर आएंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...