16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'टाइम आउट' विवाद के बाद बांग्लादेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में...

‘टाइम आउट’ विवाद के बाद बांग्लादेश ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में पहली बार श्रीलंका को रौंदा

Published on

नई दिल्ली

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया है. उसने हार का सिलसिला तोड़ते हुए वर्ल्ड कप में पहली बार श्रीलंका को रौंदा है. यह मुकाबला सोमवार (6 नवंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. यह मैच बांग्लादेश ने 3 विकेट से जीत लिया है.

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 280 रनों का टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है. टीम के लिए नजमुल हुसैन शंतो ने 90 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 82 रन बनाए. शाकिब और शंतो ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 149 गेंदों पर 169 रनों की पारी खेली.

यही पार्टनरशिप मैच का असली टर्निंग पॉइट रही. यहां से श्रीलंका ने वापसी की कई कोशिशें कीं, लेकिन मैच नहीं जीत सकीं. वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक 4 मैच खेले गए, जिसमें बांग्लादेशी टीम ने यही एक मैच जीता है. इससे पहले तीन मैच हारे थे. इस मैच में श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 3 विकेट लिए. जबकि महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज को 2-2 सफलता मिली.

इसी मैच में श्रीलंकाई पारी के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया था. 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ. 25वें ओवर की दूसरी बॉल पर सदीरा के आउट होने के बाद मैथ्यूज मैदान पर आए, मगर पिच पर पहुंचते ही उनके हेलमेट की स्ट्रिप टूट गई.

तब मैथ्यूज ने दूसरा हेलमेट मंगाया, लेकिन गेंदबाज शाकिब अल हसन ने अपील की, जिस पर मैदानी अंपायर ने मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया. इस तरह ओवर की अगली बॉल डालने से पहले ही मैथ्यूज बगैर कोई गेंद खेले आउट हुए. इस तरह बांग्लादेश को एक ही बॉल पर दो विकेट मिले.

बांग्लादेश की पारी की हाइलाइट्स
पहला विकेट: तंजीद हसन (9) विकेट- दिलशान मदुशंका, 17/1
दूसरा विकेट: लिटन दास (23) विकेट- दिलशान मदुशंका, 41/2
तीसरा विकेट: शाकिब अल हसन (82) विकेट- एंजेलो मैथ्यूज, 210/3
चौथा विकेट: नजमुल हुसैन शंतो (90) विकेट- एंजेलो मैथ्यूज, 211/4
पांचवां विकेट: मुश्फिकुर रहीम (10) विकेट- दिलशान मदुशंका, 249/5
छठवां विकेट: महमूदुल्लाह (22) विकेट- महीश तीक्ष्णा, 255/6
सातवां विकेट: मेहदी हसन मिराज (3) विकेट- महीश तीक्ष्णा, 269/7

असलंका ने खेली यादगार शतकीय पारी
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में कुसल परेरा का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने 61 रनों की साझेदारी करके श्रीलंका को संभाला. मेंडिस ने 30 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं पथुम निसंका ने आठ चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 41 रन बनाए.

निसंका के आउट होने के बाद चरिथ असंलका ने मोर्चा संभाल लिया. असलंका ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए 108 रन बनाए. असलंका ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए. असंलका का साथ सदीरा समरविक्रमा और धनंजय डिसिल्वा ने बखूबी निभाया. सदीरा ने चार चौके की मदद से 41 और डिसिल्वा ने 34 रन (4 चौके, एक सिक्स) बनाए. असलंका की शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने 49.3 ओवर्स में 279 रनों का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश की ओर से तंजीम हसन शाकिब ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को आउट किया.

श्रीलंका की पारी की हाइलाइट्स: (279/10, 49.3 ओवर्स)
पहला विकेट: कुसल परेरा (4) आउट शोरिफुल इस्लाम, 5/1
दूसरा विकेट: कुसल मेंडिस (19) आउट शाकिब अल हसन, 66/2
तीसरा विकेट: पथुम निसंका (41) आउट तंजीम हसन शाकिब, 72/3
चौथा विकेट: सदीरा समरविक्रमा (41) आउट शाकिब अल हसन, 135/4
पांचवा विकेट: एंजेलो मैथ्यूज (0) टाइम आउट, 135/5
छठा विकेट: धनंजय डिसिल्वा (34) आउट मेहदी हसन मिराज, 234/6
सातवां विकेट: महीष तीक्ष्णा (22) आउट शोरिफुल इस्लाम, 258/7
आठवां विकेट: चरिथ असलंका (108) आउट तंजीम हसन शाकिब, 278/8
नौवां विकेट: कासुन राजिथा (0) आउट तंजीम हसन शाकिब, 278/9
दसवां विकेट: दुष्मंथा चमीरा (4) रनआउट मुश्फिकुर रहीम, 279/10

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं श्रीलंका और बांग्लादेश
श्रीलंका और बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. बांग्लादेश पूरी तरह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, वहीं इस हार के बाद श्रीलंकाई टीम की उम्मीदें भी समाप्त हो चुकी हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम ने 8 में से केवल दो मैच जीते हैं. जबकि बांग्लादेश को भी 8 में से 2 मैचों में जीत मिली है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...