8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedमां और बहन के लिए भारती सिंह ने किराए पर लिया घर,...

मां और बहन के लिए भारती सिंह ने किराए पर लिया घर, कहा- ससुराल और मायका एक बिल्डिंग में होने का सपना पूरा हुआ

Published on

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों यूट्यूब पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह उने चैनल पर डेली लाइफ के व्लॉग्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया है कि कैसे मलाड तक आना-जाना मुश्किल हो गया था। वह अपनी फैमिली से मिलना चाहती थीं और यहां तक कि उसकी मां को भी अपने घर अमृतसर, मलाड और जहां वह रहती है, आना-जाना पड़ता था। इसलिए अब उन्होंने अपनी ही बिल्डिंग में मां और बहन के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर ले लिया है।

भारती सिंह व्लॉग में कहती हैं उनकी मां लगातार ट्रैवलिंग के कारण बीमार हो जाती थीं। इसलिए उनकी सास ने सलाह दी कि कि मैं हमारी सोसायटी में ही एक अपार्टमेंट किराए पर ले लूं। ‘इसलिए मैंने आखिरकार एक नया अपार्टमेंट मां, बहन और भतीजी के लिए किराए पर ले लिया है। मैं हमेशा से ही ससुराल और मायका एक ही बिल्डिंग में चाहती थी और आखिरकार सपना पूरा हो गया। आज मैं उनके इस घर में शिफ्ट होने से पहले कलश और एक छोटी पूजा रखूंगी। मेरी मां पंजाब से वापस आई हैं।’

मां के लिए भारती सिंह ने लिया किराए पर घर
भारती ने व्लॉग में ये भी दिखाया कि उनका नया फ्लैट उनके घर के बगल में ही है। ऐसे में उनकी मां के लिए आराम हो जाएगा कि वह उनके साथ भी रह लेंगी और उनकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी। भारती ने खुलासा किया कि वह गोला के लिए गंभीरता से स्कूलों की तलाश कर रही हैं लेकिन उनकी भतीजी दीक्षा भाई को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। उसने वीडियो में भारती से कहा कि अगर वो गोला को स्कूल भेजेंगी तो वो भी उसके साथ जाएगी। वह ही स्कूल से उसे ले आएगी और छोड़ेगी।

भारती सिंह को कराना है बेटे का एडमिशन
भारती सिंह ने वीडियो में आगे बताया कि वह लगातार बच्चियों से पूछ रही हैं कि बताओ कौन सा स्कूल अच्छा है, किस स्कूल में गोला का एडमिशन करवाना चाहिए। किस स्कूल में डिसकाउंट मिलेगा? लेकिन बच्चियां बताती ही नहीं हैं। कहती हैं कि आप तो फेमस हो। मैम आपको तो अपने नाम पर ही मिल जाएगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...