6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार के बचाव में उतरीं राबड़ी देवी, बोलीं- गलती से उनके...

नीतीश कुमार के बचाव में उतरीं राबड़ी देवी, बोलीं- गलती से उनके मुंह से निकल गया बयान

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंगलवार को विधानसभा में दिए गए विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है. जहां बीजेपी इस बयान को लेकर नीतीश पर निशाना साध रही है. तो वहीं महागठबंधन में नीतीश की सहयोगी राजद उनके बचाव में उतर आई है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बाद उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश के बयान पर सफाई दी है.

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा, गलती से उनके मुंह से निकल गया. उन्होंने इस बयान के लिए सदन में माफी मांगी है. विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए. नीतीश ने अपने बयान पर पछतावा किया. वे गलती से बोल गए. इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया था. उन्होंने विवाद बढ़ने पर कहा था, मुख्यमंत्री के बयान को दूसरे नजरिए से देखना सही नहीं है और वो केवल सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे जिसकी पढ़ाई स्कूलों में भी होती है.

क्या कहा नीतीश ने?
दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी. इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा, ‘लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना. उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है. लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत …, उसको …. कर दो. इसी में संख्या घट रही है.’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...