अहमदाबाद
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 244 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्ला उमरजेई ने अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 97 रन बनाए तो वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से कोएत्जी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
जीत के लिए मिले 245 रन के टारगेट को साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेटपर 247 रन बनाते हुए पूरा कर लिया और मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। लीग मैचों में यह साउथ अफ्रीका की 7वीं जीत थी। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए डुसेन ने सबसे बड़ी नाबाद 76 रन की पारी खेली। वहीं इस हार के साथ ही अफगानिस्तान का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया।
