7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलसहवाग को ICC का बड़ा सम्मान, इस खास क्लब में शामिल हुए...

सहवाग को ICC का बड़ा सम्मान, इस खास क्लब में शामिल हुए ‘मुल्तान के सुल्तान’

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का शुमार दुनिया के सबसे आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में होता है. यह कहा जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट को बेखौफ अंदाज में खेलना उन्होंने ही सिखाया. वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं. मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी को कौन भूल सकता है. इस यादगार पारी के बाद सहवाग को ‘मुल्तान का सुल्तान’ कहा जाने लगा.

इन दो खिलाड़ियों को भी ये सम्मान
अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वीरेंद्र सहवाग को बड़ा सम्मान दिया है. सहवाग को आईसीसी ने ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है. सहवाग के अलावा भारतीय महिला टीम की पू्र्व खिलाड़ी डायना एडुल्जी और श्रीलंकाई दिग्गज अरविंदा डिसिल्वा को भी ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया है. इसके साथ ही ‘हॉल ऑफ फेम’ से शामिल होने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 112 हो गई.

वीरेंद्र सहवाग और डायना एडुल्जी से पहले भारत के सात खिलाड़ियों को ये सम्मान मिल चुका है. 2021 में वीनू मांकड़ को इस लिस्ट में जगह मिली थी. जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जुलाई 2019 में यह सम्मान प्राप्त हुआ. 2018 में राहुल द्रविड़ और 2015 में अनिल कुंबले को यह सम्मान मिला था. बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर को 2009 में शुरुआती ‘आइसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था. कपिल देव को 2010 में इस सम्मान से नवाजा गया.

‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल भारतीय:
1. बिशन सिंह बेदी- 2009
2. सुनील गावस्कर- 2009
3. कपिल देव -2010
4. अनिल कुंबले- 2015
5. राहुल द्रविड़- 2018
6.. सचिन तेंदुलकर- 2019
7. वीनू मांकड़- 2021
8. डायना एडुल्जी- 2023
9. वीरेंद्र सहवाग- 2023

सहवाग ने सम्मान मिलने पर कही ये बात
45 साल के सहवाग ने कहा, ‘मैं आईसीसी और जूरी को धन्यवाद देना चाहता हूं. क्रिकेट बॉल को हिट करना मुझे सबसे ज्यादा पसंद था, अपने जीवन में इस काम को करने के लिए बेहद आभारी महसूस करता हूं. मैं अपने परिवार, दोस्तों, साथी खिलाड़ियों और फैन्स को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की.’

ऐसा है सहवाग का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
वीरेंद्र सहवाग ने कुल 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए थे, जिनमें 23 शतक शामिल रहे. वीरू का हाईस्कोर 319 रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. वह दो तिहरा शतक लगाने वाले टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी हैं. वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो, वीरेंद्र सहवाग ने 15 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 8283 रन बनाए थे. वनडे इंटरनेशनल में सहवाग का हाईस्कोर 219 रन रहा. इसके अलावा 19 टी20 इंटरनेशनल में सहवाग के नाम पर 394 रन भी दर्ज हैं.

डायना एडुल्जी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
20 टेस्ट- 404 रन, 25.77 की औसत से 63 विकेट
34 वनडे- 211 रन, 16.84 की औसत से 46 विकेट

अरविंद डिसिल्वा
93 टेस्ट – 42.97 की औसत से 6,361 रन, 29 विकेट
308 वनडे – 34.90 की औसत से 9,284 रन, 106 विकेट

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...