29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedमहादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले की आंच डाबर ग्रुप तक? मुंबई पुलिस की...

महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले की आंच डाबर ग्रुप तक? मुंबई पुलिस की ताजा कार्रवाई जानिए

Published on

मुंबई:

महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाले की आंच बढ़ती ही जा रही है। राजनेताओं और फिल्मी हस्तियों के बाद, इस घोटाले की आंच डाबर ग्रुप तक भी पहुंच गई है। बताया जाता है कि इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के रडार पर डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित वी. बर्मन और निदेशक गौरव वी. बर्मन भी आ गए हैं। आधिकारिक सूत्रों मंगलवार को यह जानकारी दी।

बर्मन द्वय का भी नाम?
आयुर्वेदिक दवाई बनाने वाली दिग्गज कंपनी डाबर को तो जानते ही होंगे। इस ग्रुप की बर्मन जोड़ी को 7 नवंबर को मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई सट्टेबाजी ऐप एफआईआर में नामित किया गया है। इसमें अब तक बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान और अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित 31 आरोपियों को शामिल किया गया है। डाबर समूह ने अब तक इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और बार-बार प्रयास करने के बावजूद कोई अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था।

15 हजार करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी
इस मामले में पहली शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बनकर ने माटुंगा पुलिस में दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया गया था कि सट्टेबाजी ऐप के जरिए हजारों लोगों से 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। माटुंगा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, जुआ अधिनियम, आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं को लागू करते हुए एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच जारी है, हालांकि कई नाम सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही, महादाव ऐप की राजनेताओं, ग्लैमर हस्तियों और अब यहां तक कि कॉरपोरेट्स के बीच व्यापक प्रभाव के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी जांच की जा रही है, इससे इन क्षेत्रों में झटका लगा है।

22 अवैध सट्टेबाजी की साइटें ब्लॉक
अभी दस दिन पहले ही ईडी की याचिका पर कार्रवाई करते हुए, केंद्र ने महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी साइटों को ब्लॉक कर दिया था। इस ऐप को भिलाई स्थित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल और अन्य लोगों द्वारा प्रचारित और चलाया गया था। यह मुद्दा पहली बार तब सुर्खियों में आया, जब ईडी ने दावा किया कि महादेव ऐप ने कथित तौर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।

मामले की चल रही है जांच
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा आरोप लगाए जाने के बीच इस मामले की जांच चल रही है। इस मामले में साहिल खान के अलावा, अन्य बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने कथित तौर पर महादेव ऐप का इस्तेमाल किया या प्रचार किया, वे जांच के दायरे में हैं।पुलिस का ऐक्शन

 

Latest articles

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...