4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलछा गए शमी... 7 विकेट लेकर तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, बना डाला...

छा गए शमी… 7 विकेट लेकर तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, बना डाला ये गजब का रिकॉर्ड

Published on

मुंबई

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत के टॉप गेंदबाद मोहम्मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट लिए और एक बार फिर अपना कमाल दिखा दिया. इसके साथ ही उन्होंने इस वर्ल्ड कप मैच में एक गजब का रिकॉर्ड भी बना डाला.

मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में तीन बार 5-5 विकेट लेकर वनडे वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं. शमी ने महज 17 वर्ल्ड कप वनडे खेलते हुए 51 विकट अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही यह चौथा मौका है जब शमी ने वर्ल्ड कप वनडे में 5 विकेट लिए हैं.

दरअसल, सेमीफाइनल में भारत ने 397 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर इंग्लैंड के सामने रखा था. मोहम्मद शमी ने शुरुआती दोनों विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. उन्होंने डेवॉन कॉन्वे और रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा. शमी ने केन विलियमसन और टॉम लैथम को लगातार दो गेंदों में आउट किया. इसके बाद शमी ने डैरेल मिचेल, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन को भी पवेलियन भेजकर भारत की शानदार जीत सुनिश्चित की.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...