4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलदेश का बेटा मोहम्मद शमी...'दशरथ' और 'विश्वामित्र' ने लगाए नारे

देश का बेटा मोहम्मद शमी…’दशरथ’ और ‘विश्वामित्र’ ने लगाए नारे

Published on

प्रयागराज ,

वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में भारत की जीत का जश्न वैसे तो चारों तरफ मनाया जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ अलग ही तरीके से भारतीय टीम को जीत की बधाई दी गई. जैसे ही भारतीय टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम न्यूजीलैंड को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाई, वैसे ही प्रयागराज में एक जगह हो रही रामलीला थम गई और कलाकारों ने हाथों में तिरंगा झंडा लहराकर भारतीय टीम को बधाई दी. इस दौरान मैच के हीरो रहे गेंदबाज मोहम्मद शमी के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए. इतना ही नहीं, विराट कोहली, भारत जिंदाबाद और ‘जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया यह वर्ल्ड कप जीतेगा’ जैसे नारे रामलीला के मंच से लगाए गए.

दरअसल, विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अपने सारे मैच जीते लेकिन सेमीफाइनल इसलिए भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह फाइनल के रास्ते पर पहुंचने का एक जरिया था. लिहाजा, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड जब मुकाबले में हरा दिया तो भारत में मानो चारों तरफ जीत का जश्न मनाया जाने लगा. बता दें कि भले ही दशहरा खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी रामलीला का सिलसिला थमा नहीं है. प्रयागराज के करेहदा गांव में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. 15 से शुरू हुई रामलीला 22 नवंबर तक चलेगी.

गांव के आयोजन कमेटी में शामिल समाजसेवी लल्लन पटेल और ज्ञान बाबू केसरवानी ने बताया कि 47 साल से रामलीला मंचन किया जाता है. सबसे खास बात इस रामलीला शामिल होने वाले कलाकार अधिकतर इसी गांव से ताल्लुक रखते हैं. 13 साल पहले शुरू हुई इस रामलीला में आज राम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध, मारीच दरबार तक खेला जाएगा.

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लल्लन पटेल संचालक मणिराज सिंह पटेल, मैनेजर अश्वनी चौरसिया, उपाध्यक्ष एडवोकेट राम गोपाल सिंह पटेल, राम सिंह पटेल उर्फ मुन्ना, दयाराम कुशवाहा कथा कमेटी के मंत्री ज्ञान बाबू सदस्य के साथ ग्रामीणों ने रामलीला देखने में शामिल हुए.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है. इस मैच में विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वहीं, जब न्यूजीलैंड की बैटिंग आई तो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर कीवी टीम को समेट दिया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...