4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकभी सुसाइड करना चाहते थे शमी... आज बने देश के सबसे बड़े...

कभी सुसाइड करना चाहते थे शमी… आज बने देश के सबसे बड़े हीरो

Published on

नई दिल्ली,

अगर मुझे मेरे परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने 3 बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा था. मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और मेरे परिवार को लगता था कि मैं कहीं अपार्टमेंट से कूद न जाऊं. ये शब्द भारत के स्टार गेंदबाद मोहम्मद शमी के थे. ये वो समय था जब उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का जिक्र किया था. लेकिन समय के साथ-साथ कठिनाइयां कम हुईं और शमी इतिहास लिखने चल पड़े. आज शमी की गेंदबाजी का लोहा दुनिया मान रही है.

उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 7 विकेट चटकाकर भारत को शानदार जीत दिलाई. इसी मैच में वह वनडे क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा उनके नाम एक और गजब का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

तीन-तीन बार सुसाइड करना चाहते थे शमी
यहां तक पहुंचने की राह शमी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी. पिछले कुछ वर्षों से शमी कई आरोपों और विवादों से जुड़े रहे. यही वो समय था जब उन्होंने एक बार नहीं, तीन-तीन बार सुसाइड करने की ठान ली थी. ये वो समय था जब शमी 2015 वर्ल्ड कप के बाद चोट से वापसी कर रहे थे और उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत उथल-पुथल मची थी. लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था. परिवार का साथ मिला और वह अपने बुरे वक्त से लड़कर इस मुकाम तक पहुंचे.

इंस्टाग्राम लाइव पर बयां की थी दास्तां
दरअसल, 2020 में कोरोनाकाल के दौरान एक रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव में शमी ने सुसाइड का ख्याल आने वाली बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, “मैं 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया था. इसके बाद टीम में वापसी करने में मुझे 18 महीने लगे और वह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर था. आप जानते हैं कि रिहैब कितना मुश्किल होता है और उसके बाद पारिवारिक समस्याएं. ये सब चल रहा था और इसी बीच आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया. मीडिया में काफी कुछ चल रहा था मेरे निजी मुद्दों को लेकर.”

शमी ने आगे कहा था, “मुझे लगता है कि अगर मेरे परिवार का साथ मुझे नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में भी सोचा था. मेरे परिवार में से किसी को मुझ पर नजर रखने के लिए मेरे पास बैठना होता था. मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और उन्हें लगता था कि मैं कहीं अपार्टमेंट से कूद न जाऊं.”

‘परिवार साथ न होता तो कुछ भयानक कर जाता’
उन्होंने कहा, “मेरा परिवार मेरे साथ था और इससे बड़ी ताकत कुछ नहीं हो सकती. वे मुझसे कह रहे थे कि हर समस्या का समाधान होता है और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दो. जिस चीज में तुम अच्छे हो उसमें खो जाओ. इसलिए मैंने सबकुछ खो दिया. मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा था. मैं रनिंग एक्सरसाइज कर रहा था. मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा था. मैं दबाव में था. अभ्यास के समय में मैं दुखी हो जाता था और मेरा परिवार मुझसे कहता था कि फोकस रहो. मेरा भाई मेरे साथ था. मेरे कुछ दोस्त मेरे साथ थे और मैं यह बात कभी नहीं भूल सकता और अगर वह लोग नहीं होते तो मैं कुछ भयानक कर जाता.”

मोहम्मद शमी ने तोड़ा जहीर खान का र‍िकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने बुधवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मैच के दौरान वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भारतीय द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट के जहीर खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कीवी टीम के खिलाफ 57 रन देकर सात विकेट लेने वाले शमी ने मौजूदा टूर्नामेंट के छह मैचों में 23 विकेट लिए हैं. वहीं उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में जहीर के 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी का बॉल‍िंग फ‍िगर 9.5-57-7 रहा. यह भारत की वनडे हिस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...