4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमोहम्मद शामी को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया मजाकिया ट्वीट, मुंबई पुलिस...

मोहम्मद शामी को लेकर दिल्ली पुलिस ने किया मजाकिया ट्वीट, मुंबई पुलिस का जवाब हो गया वायरल

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर चौथी बार इस वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में भारत ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 397 बनाए तो वहीं न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवरों में 327 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन देकर 7 विकेट लिए.

दिल्ली और मुंबई पुलिस का पोस्ट
शमी के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर शमी लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं. शमी के इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया जो वायरल हो गया. मैच के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखा, ‘मुंबई पुलिस हमें उम्मीद है कि आप लोग मोहम्मद शमी के जरिए आज किए गए हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे.’

मुंबई पुलिस ने भी दिल्ली पुलिस के पोस्ट का तुरंत जवाब दिया और लिखा, ‘दिल्ली पुलिस, आप अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के लिए धाराएं लगाना भूल गए हैं और साथ ही आपने सह-आरोपियों की लिस्ट भी नहीं दी है.’ यहां मुंबई पुलिस का इशारा मैच के हीरो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल की तरफ था जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस ने चुटकी नहीं ली थी. देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

शमी ने अहम साझेदारी तोड़ी
आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखा तो हर कोई ये मान रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत लेगी. इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरूआत खराब रही और 39 रन पर दो विकेट आउट हो गए. लेकिन इसके बाद मिशेल और कप्तान केन विलियम्सन के बीच जब तीसरे विकेट के लिए तेज-तर्रार 181 रन जोड़े तो मैच फंसता हुआ दिखाई दिया.

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर गेंद शमी को सौंपी और आते ही उन्होंने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए इस लंबी साझेदारी को तोड़ा और केन विलियम्सन का महत्वपूर्ण विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ा. इस ओवर में शमी ने दो विकेट लिए. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम दवाब में आ गई. हालांकि फिलिप्स और मिशेल के बीच पांचवे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई जिसे बुमराह ने तोड़ा. बाद में शमी ने 3 और विकेट लिए और पूरी टीम 327 पर सिमट गई. शमी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित किया गया.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 397 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए. शुभमन ने गिल ने 80 और कोहली और. श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली. कोहली जहां 113 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं श्रेयस ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 70 गेंदों में 105 रन बनाए. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 20 गेंदों में 39 रनों का विस्फोटक पारी खेली.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...