4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेल'जांच होनी चाहिए...', WC में भारत से हार पर क्या कह रहा...

‘जांच होनी चाहिए…’, WC में भारत से हार पर क्या कह रहा न्यूजीलैंड का मीडिया

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. बुधवार के मैच में भारत ने विराट कोहली की धुआंधार 117 रनों की पारी और मोहम्मद शमी के 7 विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड को 70 रनों से मात दी. भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 397 रनों का पहाड़ खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 327 रन ही बना सकी. भारत-न्यूजीलैंड मैच और उसमें न्यूजीलैंड की करारी हार को न्यूजीलैंड की मीडिया में खूब कवरेज दी गई है. वहां की मीडिया में मैच से ठीक पहले पिच में बदलाव को लेकर हुए विवाद पर भी रिपोर्ट प्रकाशित की गई हैं.

पिच विवाद पर न्यूजीलैंड की मीडिया ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड की मीडिया कंपनी Stuff ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि ‘मुंबई में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आखिरी वक्त में बदली गई पिच पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन भारतीय टीम पिच विवाद को लेकर घिरी हुई है.’

रिपोर्ट में लिखा गया, ‘सेमीफाइनल नई पिच पर खेला जाना था, लेकिन सोमवार को मैच ऐसी पिच पर हुआ जो पहले दो बार इस्तेमाल हो चुकी थी जिसके बाद से घरेलू पक्षपात करने का विवाद शुरू हो गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की निगरानी में, स्थानीय मैदान अधिकारी पिच की तैयारी और चयन के प्रभारी हैं.’

न्यूजीलैंड की न्यूज वेबसाइट ने पिच विवाद पर ICC के आधिकारिक बयान का जिक्र करते हुए लिखा, ‘आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान पिच बदली जाती रही हैं और पिच में सेमाफाइनल के दौरान जो बदलाव हुए, वो उनकी जानकारी में था. लेकिन पिच मैच शुरू होने से ठीक पहले बदली गई जिसे लेकर यह कहा गया कि घरेलू टीम को जीत दिलाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है.’

‘भारत ने 4 साल पहले की हार का बदला ले लिया’
न्यूजीलैंड के अखबार ओटागो डेली टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट को हेडिंग दी है- India send Black Caps out of World Cup (भारत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से बाहर किया).

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, ‘मेजबान टीम ने चार साल पहले न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार का कुछ हद तक बदला ले लिया है. मैच के दौरान हर चीज ब्लैक कैप्स के खिलाफ जा रही थी जिसे देखते हुए अंतिम परिणाम कोई बड़ा झटका नहीं था. भारत सेमीफाइनल में अजेय रहा, नौ बड़ी जीत हासिल की. भारत वानखेड़े स्टेडियम में खेल रहा था जिसमें उसने 2011 का वर्ल्ड कप भी जीता था.’

अखबार ने लिखा कि भारतीय टीम ने पिच का चुनाव किया और बेहतरीन परिस्थितियों का आनंद उठाते हुए टॉस भी जीता और पहली पारी से ही बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम ने मैच का अपना ब्लूप्रिंट भी कुछ ऐसा ही तैयार किया होगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए विराट कोहली ने 117 रनों की पारी खेलकर शानदार रिकॉर्ड कायम किया. वो सचिन के वनडे क्रिकेट में 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक (50 शतक) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

उनके इस रिकॉर्ड पर न्यूजीलैंड के अखबार ने लिखा, ‘यह निश्चित रूप से विराट कोहली के सपनों की पारी थी- उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और वो एकदिवसीय क्रिकेट में 50 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रन बनाए.’

वहीं, न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में मोहम्मद शमी की खूब तारीफ की हैं. अखबार ने लिखा, ‘दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने 57 रन देकर सात विकेट लिए और कीवी टीम को तहस-नहस कर दिया. सेमीफाइनल में शमी ने जो किया वो इस शक्तिशाली गेंदबाज के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उन्होंने पारी की अपनी पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे का विकेट ले लिया. विलियमसन को अपनी पारी के बीच में उम्मीद जगी थी लेकिन भारत बहुत मजबूत था.’

‘जांच होनी चाहिए’, पिच विवाद पर न्यूजीलैंड का अखबार
न्यूजीलैंड के एक और अखबार द पोस्ट ने अपनी खबर को हेडिंग दी है- ‘ब्लैक कैप्स लड़े, लेकिन हार गए क्योंकि भारत की जबरदस्त सफलता जारी है.’

अखबार ने लिखा कि डेरिल मिशेल और केन विलियम्सन ने सेमीफाइनल के दौरान एक समय न्यूजीलैंड की थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन अंत में जाकर 70 रन कम पड़ गए और टीम 397 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई.

द पोस्ट ने भी आखिरी वक्त में पिच बदले जाने पर टिप्पणी की है. अखबार ने लिखा, ‘विश्व कप के पहले सेमीफाइनल की तैयारी के अंतिम चरण में मुंबई में पिच की पसंद हावी रही. पहले तय हुआ था कि मैच 20.12 मीटर की एक नई पिच पर खेला जाएगा लेकिन मैच उसी पिच पर हुआ जिसपर दो मैच पहले ही खेले जा चुके हैं. पिच पर हालिया मैच 2 नवंबर को खेला गया था.’

अखबार ने सवाल किया, ‘पिच में बदलाव कैसे आया और क्या ऐसा भारत के आदेश पर किया गया था- इस पर आगे की जांच होनी चाहिए. हालांकि आईसीसी ने कहा है कि टूर्नामेंट के दौरान पिच में बदलाव होते रहे हैं और यह उनकी जानकारी में हुआ है.’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...