10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलफिर चूक गए चोकर्स, कड़े मुकाबले में हारी अफ्रीका, अब ऑस्ट्रेलिया-भारत में...

फिर चूक गए चोकर्स, कड़े मुकाबले में हारी अफ्रीका, अब ऑस्ट्रेलिया-भारत में होगा फाइनल

Published on

कोलकाता ,

भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (16 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. यह मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एक बार फिर अफ्रीकी टीम चोकर्स साबित हुई और सेमीफाइनल मुकाबला 3 विकेट से गंवा दिया.

अब यह मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है. यह खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस फाइनल में कंगारू की टक्कर भारतीय टीम से होगी. ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी. जबकि भारतीय टीम का यह वर्ल्ड कप में चौथा खिताबी मुकाबला रहेगा.

अफ्रीका से जीतने में ऑस्ट्रेलिया को आया पसीना
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में कंगारू टीम ने 7 विकेट गंवाकर 47.2 ओवर में ही यह मैच जीत लिया. हालांकि उसे यह मैच जीतने में पसीना आ गया, क्योंकि अफ्रीका ने 174 रनों पर ही उसके 6 विकेट चटका दिए थे.मगर इसके बाद जोश इंग्लिश ने 28 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. आखिर में कप्तान पैट कमिंस (14) और मिचेल स्टार्क (16) ने नाबाद रहते हुए जीत दिलाई.

ट्रेविस हेड की तेजतर्रार पारी ने रखी जीत की नींव
ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने 48 गेंदों पर 62 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. जबकि स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी और तबरेज शम्सी ने 2-2 विकेट झटके. जबकि कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज को 1-1 सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकॉर्ड
पहला विकेट: डेविड वॉर्नर (29), विकेट- एडेन मार्करम (1-60)
दूसरा विकेट: मिचेल मार्श (0), विकेट- कगिसो रबाडा (2-61)
तीसरा विकेट: ट्रेविस हेड (62), विकेट- केशव महाराज (3-106)
चौथा विकेट: मार्नस लाबुशेन (18), विकेट- तबरेज शम्सी (4-133)
पांचवां विकेट: ग्लेन मैक्सवेल (1), विकेट- तबरेज शम्सी (5-137)
छठवां विकेट: स्टीव स्मिथ (30), विकेट- गेराल्ड कोएत्जी (6-174)
7वां विकेट: जोश इंग्लिस (28), विकेट- गेराल्ड कोएत्जी (7-193)

मिलर ने शतक जड़कर अफ्रीका को संभाला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी और उसने 24 रनों के स्कोर पर ही चार विकेट गंवा दिए. ऐसी स्थिति में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने 95 रनों की साझेदारी करके अफ्रीका को 100 रनों के पार पहुंचाया. इसके बाद ट्रेविस हेड ने लगातार गेंदों पर क्लासेन और मार्को जानसेन को आउट करके फिर अफ्रीकी टीम को बैकफुट पर पहुंचा दिया.

यहां से डेविड मिलर का जलवा देखने को मिला और उन्होंने अकेले मोर्चा संभालते हुए साउथ अफ्रीका को 212 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. डेविड मिलर ने 116 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और पांच छक्के निकले. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 48 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो सिक्स शामिल रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस और मिचेल स्टार्क ने तीन-तीन विकेट लिए. ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड को भी दो-दो विकेट हासिल हुआ.

साउथ अफ्रीका का स्कोरकार्ड (212, 49.4 ओवर्स)
पहला व‍िकेट: टेम्बा बावुमा (0), व‍िकेट-म‍िचेल स्टार्क (1-1)
दूसरा व‍िकेट: क्विंटन डिकॉक (3), व‍िकेट- जोश हेजलवुड (2-8)
तीसरा व‍िकेट: एडेन मार्करम (10), व‍िकेट- म‍िचेल स्टार्क (3-22)
चौथा व‍िकेट: रस्सी वैन डर डुसेन (6), विकेट- जोश हेजलवुड ( 4-24)
पांचवां विकेट: हेनरिक क्लासेन (47), विकेट- ट्रेविस हेड (5-119)
छठा विकेट: मार्को जानसेन (0), विकेट- मार्को जानसेन (6-119)
सातवां विकेट: गेराल्ड कोएत्जी (19), विकेट- पैट कमिंस (7-172)
आठवां विकेट: केशव महाराज (4), विकेट- मिचेल स्टार्क (8-191)
नौवां विकेट: डेविड मिलर (101), विकेट- पैट कमिंस (9-201)
दसवां विकेट: कगिसो रबाडा (10), विकेट- पैट कमिंस (10-212)

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...