10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 450 रन, भारत 65 पर ढेर... मिचेल...

वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 450 रन, भारत 65 पर ढेर… मिचेल मार्श की भविष्यवाणी का वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को कोलकाता में दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल का टिकट कटा लिया। पांच बार के विश्व चैंपियन ने 16 गेंद शेष रहते और 3 विकेट शेष रहते 213 रन के लक्ष्य को सफलता से फतह किया। अब कंगारू रविवार को अहमदाबाद में टूर्नामेंट के ग्रैंड फिनाले में मेजबान भारत से भिड़ने के लिए तैयार हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श के पुराने बयान ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मार्श ने फ्रेंचाइजी के साथ छह महीने पहले एक पॉडकास्ट के दौरान विश्व कप फाइनल के नतीजों की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया भारत को भारी अंतर से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी उठाएगा। दरअसल, पॉडकास्ट में उनसे पूछा गया कि विश्व कप कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बारें में क्या कहेंगे तो उन्होंने तपाक से कहा- ऑस्ट्रेलिया अपराजित; भारत को हराएगा। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 450/2, भारत 65 रन पर ऑलआउट।

मार्श ने मई में आईपीएल 2023 के दौरान इस फाइनल को लेकर अपना अनुमान बताया था। उसमें से एक हिस्सा तो सही हो गया है कि दोनों टीमों फाइनल में पहुंच गई हैं। दूसरा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया अपराजित नहीं है, बल्कि भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं। यह उनके अनुमान से थोड़ा विपरीत है। 10 जीतों के साथ फाइनल में प्रवेश करते हुए भारत विश्व कप में सभी टीमों को हराने वाली टीम बनी।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया भी अब फाइनल में पहुंच गया है। गुरुवार को कोलकाता में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराने के बाद मिचेल स्टार्क ने कहा- हम सर्वश्रेष्ठ से मुकाबला करना चाहते हैं। भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ रहे हैं और हम दोनों फाइनल में हैं। इसीलिए हम खेल खेलते हैं। स्टार्क ने आगे कहा- हम निश्चित रूप से एक ऐसी टीम के खिलाफ हैं, जिसने पूरे टूर्नामेंट में स्पष्ट रूप से आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और वे अपराजित हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...