9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorized'सलमान मेरे दोस्त नहीं', कनाडा में घर पर फायरिंग के बाद गिप्पी...

‘सलमान मेरे दोस्त नहीं’, कनाडा में घर पर फायरिंग के बाद गिप्पी ग्रेवाल का लॉरेंस बिश्नोई को जवाब

Published on

हाल ही पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग हो गई, जिससे वह बुरी तरह सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ। गिप्पी ग्रेवाल को तब और हैरानी हुई जब कनाडा स्थित उनके घर पर हमले के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट डाला गया। मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई ने कहा था कि गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमला उनकी सलमान खान के साथ दोस्ती का परिणाम है। लेकिन गिप्पी ग्रेवाल का कहना है कि सलमान खान उनके दोस्त नहीं हैं।

Gippy Grewal ने ‘सीएनएन न्यूज18’ को दिए इंटरव्यू में हैरानी जताई कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई ने ऐसा क्यों किया। वह अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं। गिप्पी ने बताया कि उनकी Salman Khan से दोस्ती नहीं है, और वह एक्टर से सिर्फ दो ही बार मिले हैं। इनमें से एक बार वह तब सलमान से मिले थे जब फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ के प्रमोशन के लिए गए थे।

गिप्पी ग्रेवाल बोले- सलमान खान दोस्त नहीं हैं
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, ‘फिल्म ‘मौजां ही मौजां’ को सपोर्ट देने वाले प्रोड्यूसर ने सलमान खान को ट्रेलर लॉन्च पर बुलाया था। वहां मेरी उनसे मुलाकात हुई। इससे पहले मेरी उनसे मुलाकात ‘बिग बॉस’ के सेट पर हुई थी। मेरी सलमान खान से कोई दोस्ती नहीं है और इसका गुस्सा मुझ पर निकाला जा रहा है। मेरे लिए, यह अभी भी चौंकाने वाला है और मैं यह समझने नहीं पा रहा हूं कि मेरे साथ क्या हुआ है।’

घर पर हुई फायरिंग पर यह बोले गिप्पी ग्रेवाल
शनिवार, 25 नवंबर की रात घर पर हुई फायरिंग को लेकर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, ‘यह कल रात लगभग 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। मेरा घर वेस्ट वैंकूवर में है, घटना वहीं घटी। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है और क्यों हुआ है। जब यह घटना घटी तो मैं हैरान रह गया क्योंकि मैंने पहले कभी किसी विवाद का सामना नहीं किया था। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए मैं सोच भी नहीं पाया कि हमले के पीछे कौन हो सकता है।’

लॉरेंस बिश्ननोई की गिप्पी ग्रेवाल और सलमान को धमकी
बता दें कि रविवार, 26 नवंबर को लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर गिप्पी ग्रेवाल के लिए पोस्ट लिखा, ‘तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि तुम्हारा भाई तुम्हें आकर बचाए। सलमान खान के लिए भी है ये मैसेज- इस भ्रम में मत रहना कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारे ड्रामे भरे रिएक्शन पर किसी का ध्यान नहीं गया। हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे। जब विक्की मिद्दूखेड़ा में था तो तुम उसके आसपास मंडराते थे और बाद में तुमने सिद्धू के लिए और भी अधिक शोक मनाया। अब तुम हमारे रडार पर आ गए हो। इसे एक ट्रेलर समझना। पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। तुम जिस देश में चाहो भाग जाओ, लेकिन याद रखना मौत के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। यह बिन बुलाए आती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...