9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedउम्मीद से कहीं ज्यादा, आम चुनाव से पहले RBI के अनुमान को...

उम्मीद से कहीं ज्यादा, आम चुनाव से पहले RBI के अनुमान को कैसे पार कर गई भारतीय अर्थव्यवस्था?

Published on

नई दिल्ली

भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट आरबीआई के अनुमानों को भी पार कर गई है। आम चुनावों से पहले इकॉनमी के लिए यह एक अच्छा संकेत है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Groeth Rate) जुलाई से सितंबर 2023 तिमाही में 7.6 फीसदी रही है। यह ग्रोथ रेट अनुमान से अधिक है। दूसरी तिमाही की भारत की यह जीडीपी ग्रोथ रेट पिछली तिमाही के 7.8% की तुलना में थोड़ी सी कम है। हालांकि, यह आरबीआई के अनुमान 6.5% से काफी अधिक है।

किस सेक्टर में आई तेजी?
मैन्यूफैक्चरिंग GVA पिछले साल की दूसरी तिमाही में 4% घट गया था। उस समय कुल GVA 5.4% बढ़ा था। इस बार जुलाई से सितंबर के बीच मैन्यूफैक्चरिंग जीवीए में 13.9% की ग्रोथ दर्ज हुई है। यह नौ तिमाहियों में सबसे तेज ग्रोथ है। उधर माइनिंग जीवीए में भी 10 फीसदी की ग्रोथ रेट रही है। दूसरी तिमाही में कंस्ट्रक्शन जीवीए 13.3 फीसदी उछला है। जबकि बिजली, गैस, वाटर सप्लाई और दूसरी यूटिलिटी सर्विसेज की परफॉर्मेंस पिछले साल की तुलना में 10.1 फीसदी अधिक रही है। इससे ओवरऑल ग्रोथ नंबर में उछाल आया है।

GVA ग्रोथ 7.4% रही
एग्रीकल्चर और सर्विस सेक्टर के साथ-साथ कंज्यूमर स्पेंडिंग में स्पष्ट ग्रोथ डाउनटर्म (मंदी) के बावजूद अच्छी जीडीपी ग्रोथ रही है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में इकॉनमी में ग्रोस वैल्यू एडेड (GVA) ग्रोथ Q1 के 7.6 फीसदी से थोड़ा गिरकर दूसरी तिमाही में 7.4% रही। लेकिन एग्रीकल्चर सेक्टर में जीवीए ग्रोथ पहली तिमाही के 3.5 फीसदी से तेजी से गिरकर 1.2 फीसदी पर आ गई। जबकि यह ट्रेड, होटल और ट्रांसपोर्ट जैसे सर्विस सेक्टर्स के लिए आधी से भी कम रह गई। यह पहली तिमाही के 9.2 फीसदी से घटकर 4.3 फीसदी पर आ गई।

अनुमान से ज्यादा रह सकती है पूरे साल की ग्रोथ रेट
2023-24 की पहली छमाही में GDP में 7.7% की ग्रोथ दर्ज की गई थी, जिसमें GVA में 7.6% की ग्रोथ रही थी। कई सेक्टर्स में अच्छी ग्रोथ के चलते पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अच्छी रही। पहली तिमाही में कंस्ट्रक्शन में 10.5% और मैन्यूफैक्चरिंग में 9.3% की ग्रोथ रही थी। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि मजबूत पहली छमाही के आंकड़ों के चलते वर्तमान अनुमानों की तुलना में पूरे साल की परफॉर्मेंस 0.1% से 0.2% तक बढ़ जाएगी।

सालाना ग्रोथ रेट 6.7% रहने का है अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार को इस साल GDP में 6.5% ग्रोथ की उम्मीद है। EY इंडिया के चीफ पॉलिसी एडवाइजर डी.के. श्रीवास्तव ने कहा, ‘RBI Q3 और Q4 में GDP ग्रोथ क्रमशः 6% और 5.7% रहने की उम्मीद कर रहा है। इसलिए सालाना ग्रोथ रेट 6.7% रहने का अनुमान है।’

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...