14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकोई कौड़ियों का भाव भी नहीं देगा, ये पांच भारतीय दिग्गज ऑक्शन...

कोई कौड़ियों का भाव भी नहीं देगा, ये पांच भारतीय दिग्गज ऑक्शन में अनसोल्ड रह जाएंगे!

Published on

आईपीएल इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब खिलाड़ियों की नीलामी देश से बाहर होगी। 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहे मिनी ऑक्शन में कुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर्ड करवाया है, जिनमें से 830 भारतीय हैं। ऑक्शन से पहले सभी फ्रैंचाइजियों ने 26 नवंबर को रिटेंशन और रिलीज लिस्ट की डेट लाइन से पहले कई खिलाड़ियों को बाहर का भी रास्ता दिखा दिया। इनमें कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच सीनियर भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जो शायद ऑक्शन में अनसोल्ड ही रह जाए, जिन पर कोई दाव नहीं लगाया जाए।

केदार जाधव
भारत के पूर्व लोअर ऑर्डर बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। भले ही वह पिछले कुछ सीजन से लगातार आईपीएल का हिस्सा रहे हो, लेकिन प्लेइंग इलेवन में एंट्री अब मुश्किल हो चुकी है। 2023 की नीलामी में केदार जाधव अनसोल्ड रहे थे। बाद में उन्हें बीच सीजन डेविड विली के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें खरीद लिया था। आईपीएल में उनका बेस्ट सीजन 2017 रहा था, जिसमें आरसीबी के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 267 रन बनाए थे।

करुण नायर
टेस्ट में तीसरा शतक ठोकने वाले करुण नायर का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है। आईपीएल में भी उनके पास करने को बहुत कुछ नहीं है। आईपीएल 2022 में करुण को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वह सुपर फ्लॉप साबित हुए। आईपीएल 2023 में उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बनाया था। 31 वर्षीय अनुभवी प्लेयर शायद इस बार अनसोल्ड ही रह जाए।

हनुमा विहारी
2013 से अब तक हनुमा विहारी ने आईपीएल में सिर्फ तीन सीजन (2013, 2015 और 2019) ही खेले हैं। 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा रहे इस बल्लेबाज के नाम टूर्नामेंट के 17 मैच में 241 रन दर्ज हैं। इस बीच हनुमा विहारी की इमेज टेस्ट स्पेशलिस्ट की होकर रह गई। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में विहारी ने सात मैच में 229 रन बनाए थे, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 49 रन के अलावा मणिपुर और गुजरात के खिलाफ आंध्र प्रदेश के लिए क्रमशः 84 और 24 रन की नाबाद पारी भी शामिल थी।

वरूण एरोन
पिछले कुछ साल में वरुण एरोन की भूमिका भी आईपीएल में सिमट सी गई है। 2011 और 2014 के बीच खेले गए अपने पहले तीन सीजन में उन्होंने 26 विकेट लिए थे, लेकिन आखिरी बार उन्हें आईपीएल में पांच विकेट लिए अरसे बीत गए, ये कारनामा उन्होंने 2017 में किया था। जब वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा थे। वरुण एरोन आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा और केवल दो मैच खेलकर इतने ही विकेट से संतोष करना पड़ा।

धवल कुलकर्णी
2008 में धवल कुलकर्णी ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की, लेकिन अगर उनके हालिया फॉर्म को देखा जाए तो कोई भी कह देगा कि 34 वर्षीय खिलाड़ी अपने ढलान पर है। इन साल में कुलकर्णी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...