4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedकोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान संग थिरकीं CM ममता बनर्जी,...

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान संग थिरकीं CM ममता बनर्जी, सौरव गांगुली बोले- ये मेरे फेवरेट हैं

Published on

सलमान खान अनिल कपूर, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, सौरव गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। ऑफिशियल इनॉग्रेशन के दौरान ‘टाइगर 3’ स्टार और अन्य कलाकारों को ममता बनर्जी द्वारा मंच पर लाया गया। सलमान ने अन्य लोगों के साथ मंच पर दीप जलाकर उत्सव की शुरुआत की और हाथ भी जोड़े। मंच से उनका स्वागत भी किया गया।

सलमान ऑल-ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। सभी मशहूर हस्तियों को मंच पर ट्रॉफी के तौर पर एक-एक स्मृति चिन्ह भी मिला। बंगाली एक्टर देव अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया और फिर सलमान का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इसके बाद इस साल की सिग्नेचर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई।

सलमान खान संग थिरकीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सभी को तब हैरान कर दिया, जब वह मंच पर सलमान खान और अन्य लोगों के साथ इस साल की फिल्मों के म्यूजिक पर डांस करती हुई दिखाई दीं। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी। वीडियो में ममता बनर्जी स्टेज पर मौजूद सलमान, महेश भट्ट, अनिल कपूर, सोनाक्षी और शत्रुघ्न सिन्हा के बगल में थिरकते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, सौरव गांगुली उनके बगल में ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं।

सौरव गांगुली के फेवरेट हैं सलमान खान
कार्यक्रम में सीएम ने रवींद्रनाथ टैगोर की बांग्लार माटी, बांग्लार जोल भी गाया। कार्यक्रम में सौरव गांगुली ने कहा, ‘कोलकाता में मेरे पसंदीदा मिस्टर सलमान खान का स्वागत है। यह संयोग ही है कि मेरी उनसे पहली बार व्यक्तिगत मुलाकात यहीं हुई है। इतने सालों में, यह पहली बार है जब मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला हूं और जब मैंने उन्हें देखा तो मैंने यही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पहले कभी नहीं मिले।

12 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम
आज से शुरू होने वाला कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 12 दिसंबर तक चलने वाला है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हो रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर सलमान खान का स्वागत सिंगर और राजनेता बाबुल सुप्रिया ने किया। पिछले साल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, निर्देशक महेश भट्ट और रानी मुखर्जी फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह का हिस्सा थे। इस साल की शुरुआत में, शाहरुख की जगह सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...