14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलविवादों के बीच गौतम गंभीर की टीम के इस खिलाड़ी ने किया...

विवादों के बीच गौतम गंभीर की टीम के इस खिलाड़ी ने किया धमाका, 5 छक्के लगाकर धुआं उड़ा दिया

Published on

सूरत:

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे क्वालीफायर में इंडिया कैपिटल्स की टक्कर मणिपाल टाइगर्स के साथ है। इस मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग का मौका मिला था। टीम के लिए क्रिक एडवर्ड्स और गौतम गंभीर ने पारी की शुरुआत की लेकिन असली रंग जमाया इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने। पीटरसन ने सिर्फ 27 गेंद में 56 रनों की धुआंधार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 बेहतरीन छक्के के साथ 2 चौका भी लगाए।

पीटरसन के अलावा टीम के लिए बेन डंक ने एक बार फिर से हाथ खोले और उन्होंने 26 गेंद में 28 रन बनाए। वहीं इसरु उदाना 13 गेंद में 26 रन बनाए। उदाना ने अपनी इस पारी में 2 छक्के और एक चौका लगाया।

वहीं पारी की शुरुआत करने उतरे एडवर्ड्स और गंभीर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले गंभीर मणिपाल के खेल खिलाफ सिर्फ 10 रन ही बना सके। वहीं एडवर्ड्स के खाते में 24 रन आया। इस तरह इंडिया कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजी में थिसारा परेरा ने लिए 3 विकेट
हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स के लिए गेंदबाजी में थिसारा परेरा ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। अपनी गेंदबाजी में परेरा ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किए। इसके अलावा मिचेल मैक्लेघन के खाते में भी तीन विकेट आया। मैक्लेघन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 28 रन खर्च किए।वहीं तेज गेंदबाज परविंदर अवाना काफी महंगे साबित रहे। परविंदर ने 4 ओवर में 51 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। जबकि, पंकज सिंह ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...