14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलस्टीव स्मिथ लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? मैनेजर ने दिया पूर्व कप्तान...

स्टीव स्मिथ लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? मैनेजर ने दिया पूर्व कप्तान पर बड़ा अपडेट

Published on

सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अब एक बड़ा अपडेट आया है। स्मिथ को लेकर मीडिया में यह बात फैल रही थी कि वह डेविड वॉर्नर की तरह ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। लंबे समय से स्मिथ के मैनेजर की भूमिका निभा रहे वारेन क्रेग ने इसकी पुष्टि की है। वार्नर ने तीन जनवरी 2024 से पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के साथ इस प्रारूप को अलविदा कहने की इच्छा जताई है।

इस तरह की चर्चा थी कि भारत और इंग्लैंड के खिलाफ इस साल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद स्मिथ भी संन्यास ले सकते हैं। न्यू साउथ वेल्स के इस बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में औसत अपने युग के बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है लेकिन मौजूदा सत्र में उन्हें बड़ी पारियां खेलने के लिए जूझना पड़ा है। स्मिथ ने 102 टेस्ट में 32 शतक से 58.61 की औसत से 9320 रन बनाए हैं।

क्रेग ने हालांकि इन अटकलों को अधिक तवज्जो नहीं दी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने क्रेग के हवाले से कहा ‘इस समय मैं इसे (संन्यास की चर्चा) खारिज कर सकता हूं। वह अब भी उन चीजों के बारे में बात करता है जिन्हें वह हासिल करना चाहता है।’

इस 34 साल के बल्लेबाज ने अपने शानदार करियर के दौरान प्रत्येक ट्रॉफी जीती है जिसमें एशेज (तीन बार), एकदिवसीय विश्व कप (2015 और 2023), टी20 विश्व कप (2021) और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023) शामिल है। इस साल हालांकि स्मिथ 17 पारियों में 34.53 की औसत से सिर्फ 518 रन बना पाए हैं। स्मिथ हालांकि 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाला चौथा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बनने के करीब हैं और वह इस मौके से चूकना नहीं चाहते।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में एलेन बॉर्डर, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। स्मिथ ने हाल में संपन्न एकदिवसीय विश्व कप की 10 पारियों में दो अर्धशतक से 33.55 की औसत से 302 रन बनाए थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...