4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedRBI का तोहफा, UPI ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाकर 5 लाख किया, इन्हें मिलेगा...

RBI का तोहफा, UPI ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ाकर 5 लाख किया, इन्हें मिलेगा फायदा

Published on

नई दिल्ली:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद रेपो रेट को लेकर ऐलान किया। आरबीआई ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों को एक बार फिर से स्थिर रखा है। भले ही लोगों को ब्याज दरों में कटौती का लाभ नहीं मिला हो, लेकिन यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आरबीआई ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ( UPI) पेमेंट की लेनदेन सीमा को बढ़ा दिया है। यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

देश में यूपीआई ट्रांजैक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हर महीने यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए आरबीआई ने एक बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ने यूपीआई से ट्रांजैक्शन की लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हॉस्पिटल और शिक्षा संस्थानों में यूपीआई ट्रांजैक्शन की सीमा अब 1 लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जा रही है। आरबीआई ने UPI ऑटो पेमेंट की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

केवल इनके लिए बढ़ी लिमिट
आरबीआई के इस फैसले का लाभ केवल हॉस्पिटल और शिक्षा संस्थानों को मिलेगा। इन जगहों पर आप यूपीआई के जरिए 5 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। ऐसा करने से यूपीआई के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। लोग अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों की फीस आसानी से यूपीआई के जरिए भर सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है। आरबीआई के इस फैसले से सस्ते कर्ज को लेकर लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...