4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedओडिशा से झारखंड तक आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी... अब तक 200...

ओडिशा से झारखंड तक आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी… अब तक 200 करोड़ नकदी जब्त

Published on

नई दिल्ली,

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर की रेड जारी है. इस रेड में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा नकदी मिल चुकी है. ये छापेमारी ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता के ठिकानों पर हो रही है.आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. इस रेड से अब तक 210 करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है. यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

बता दें कि बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुडे़ जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उनमें से 95 फीसदी ठिकाने ओडिशा और झारखंड में हैं जबकि एक कोलकाता में है. सबसे अधिक कैश बौद्ध डिस्टिलर्स से जब्त किया गया है. कहा जा रहा है कि आयकर विभाग अभी भी जब्त की गई धनराशि गिन रहा है.

बुधवार से जारी है छापेमारी
आयकर विभाग की यह छापेमारी बुधवार से अभी भी जारी है. इतनी बड़ी संख्या में नोट मिलने की वजह से इनकी गिनती के लिए आयकर विभाग द्वारा बड़ी-बड़ी मशीने इस्तेमाल की जा रही हैं. बौद्ध डिस्टिलरी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार की कंपनी है. धीरज साहू का परिवार शराब व्यवसाय से जुड़ा है. उनकी ओडिशा में शराब बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं. संयुक्त पारिवारिक सहयोग से ये कारोबार चलाता है.

इन छापेमारी को लेकर इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को एक और गारंटी दी थी. उन्होंने इन छापेमारियों को लेकर कहा था कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.

‘कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार सब जानते हैं’
झारखंड में रांची और लोहरदगा स्थित प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी की जा रही है. नकदी मिलने की तस्वीरें भी सामने आई हैं, इसमें देखा जा सकता है कि अलमीरा में बड़ी संख्या में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां रखी हैं. भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां छापेमारी के दौरान 200 करोड़ कैश की बरामदगी. कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार सब जानते हैं. लोगों को इस पर अपना गुस्सा भी जाहिर करना चाहिए.

झारखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, ‘यह तो कांग्रेस के सिर्फ एक सांसद के यहां पड़े छापे में बरामद नगद की तस्वीरें हैं, सोचिए कि 70 साल से देश को खोखला करने वाले और कितने होंगे. हम जब हेमंत सरकार में हो रहे हजारों करोड़ों के घोटाले की बात करते हैं, तो वह महज आंकड़ा नहीं हकीकत होता है, जिसका छोटा उदाहरण फिर सामने है.’

झामुमो नेता ने किया धीरज साहू का बचाव
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और झामुमो नेता मिथिलेश कुमार ने धीरज साहू का बचाव करते हुए कहा, ‘वह शराब का कारोबार करते हैं. शराब व्यापार का मतलब आम तौर पर नकद व्यापार होता है. इस बिजनेस में रोजाना कई करोड़ रुपए का कलेक्शन होता है. बीजेपी अडानी और अंबानी के ठिकानों पर तलाशी क्यों नहीं लेती?’

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...