17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़एक साथ मिलकर काम करने से बीएचईएल का आ सकता है स्वर्ण...

एक साथ मिलकर काम करने से बीएचईएल का आ सकता है स्वर्ण दिवस-ईडी

Published on

-भेल में दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला का आयोजन

भोपाल

बीएचईएल द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित, प्रेसिडेंशियल डाइरेक्टिवस पर समय समय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाता है । इसी कड़ी में अन्य पिछड़ा वर्ग के संपर्क अधिकारियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों हेतु दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है । इस कार्यशाला का उद्घाटन शुक्रवार एवं समापन 9 दिसंबर 2023 सायं 5 बजे होगा । उद् घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एचईपी भोपाल के कार्यपालक निदेशक, राजीव सिंह थे ।

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर महाप्रबंधक (मा.सं.) बीके सिंह, कॉरपोरेट कार्यालय से आये पिछड़ा वर्ग के चीफ लाइजन ऑफिसर एवं महाप्रबंधक (सिविल), सी पुष्पकरण, संदीप मुखर्जी, डायरेक्टर इंस्टिट्यूट आफ सेक्रेटेरियट ट्रेनिंग एवं मेनेजमेंट एवं अपर महाप्रबंधक सुश्री शिल्पा मयंकर एवं उनकी टीम के साथ अन्य यूनिटों से आए संपर्क अधिकारीगण एवं प्रतिभागीगण उपस्थित हुए ।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक सुश्री शिल्पा मयंकर ने स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम का संक्षिप्त उद्देशय बताया । बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आव्हान किया एवं कहा कि एक साथ मिलकर काम करने से बीएचईएल के स्वर्णिम दिन आयेंगें । महाप्रबंधक (मा.सं.) बीके सिंह ने बताया कि प्रेसिडेंशियल डाइरेक्टिवस में निधारित प्रावधानों का पूर्णत: अनुपालन करने के साथ साथ बीएचईल पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए अन्य बहुत से कार्य भी करता है । हम सभी को इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करना चाहिए जिससे हम न केवल पिछड़ा वर्ग अपितु सभी बीएचईएल कर्मचारियों के विकास हेतु कार्य कर सकें ।

चीफ लाइजन ऑफिसर एवं महाप्रबंधक सिविल, सी पुष्पकरण ने कहा कि प्रेसिडेंशियल डाइरेक्टिवस की विधि सम्मत जानकारी होने पर अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारी अपने हितों की रक्षा कर सकते है । इस कार्यशाला में भाग ले एवं इसका समुचित लाभ उठाए । संदीप मुखर्जी, डाईरेक्टर इंस्टिट्यूट आफ सेक्रेटेरियट ट्रेनिंग एवं मेनेजमेंट, भारत सरकार द्वारा प्रेसिडेंशियल डाइरेक्टिवस पर विस्तारपूर्वक सेशन लिया गया एवं सभी प्रावधानों से अवगत कराया गया।प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान हेतु सरकार द्वारा निर्देशित प्रावधानों के बारे में जाना।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...