17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट कल, इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक...

भोजपाल महोत्सव मेले में सूफी नाइट कल, इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवई भट्ट देंगे प्रस्तुति

Published on

भोपाल.

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रविवार को सूफी नाइट में इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे। सवाई भट्ट हिमेश रेमशिया के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। भट्ट सूफी के साथ बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति देंगे। वहीं शनिवार को वैशाली राय भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर धमाल मचाएंगी। वैशाली राय बॉलीवुड नाइट, डांसिंग नंबर्स के साथ कई शो कर चुकी हैं। अब भोजपाल महोत्सव मेले में अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं।

मेला देखने रोजाना 15 से 20 हजार लोग पहुंच रहे हैं
भेल दशहरा मैदान पर चले रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। रोजाना 15 से 20 हजार लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। मेले में सबसे ज्यादा युवाओं की टोली देखी जा रही है। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि शुक्रवार को मेला के सांस्कृतिक मंच पर रुतबा बैंड द्वारा सुमधुर प्रस्तुति दी गई। बैंड की छह सदस्यीय टीम ने रॉक गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अंडर वाटर टनल में मछलियां देखने उमड़ रही भीड़
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि इस बार मेले में बच्चों के आकर्षण के लिए कई नई चीजें हैं। जिससे हम उनका मनोरंजन करा रहे हैं। मेले में लोगों को इस बार विभिन्न तरह की रंग बिरंगी मछलियोंं का घर संसार देखने को मिल रहा है। दुबई, सिंगापुर, मलेशिया, बैंकाक, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, और चंडीगढ़ में बनाया गया अंडर वाटर टनल अब आपको अपने शहर में लगे भोजपाल महोत्सव मेले में देखने को मिल रहा है। यहां जमीन के भीतर करीब 180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल और फिश एक्वेरियम में 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं।

एक ग्राम से 80 किलोग्राम तक की मछली
भोजपाल महोत्सव मेले में एक किलोग्राम से लेकर करीब 80 किलोग्राम तक की मछली देखने को मिलेगी। यहां विभिन्न प्रकार और प्रजाति की रंग-बिरंगी मछलियां भी होंगी। एक्वेरियम में ले आई गई अरुपमा मछली करीब 80 किलोग्राम की है। इसकी लम्बाई करीब 6 फीट है। अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम लगाने वाले रफीक भाई ने बताया कि एक मछली की कीमत 4 से 5 लाख रुपए तक होती है।

टनल में ये मछलियां देखने को मिलेंगी
भोजपाल महोत्सव मेले में लगाए गए अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम में एलिवेटर गार (मगरमच्छ की तरह दिखने वाली मछली), कलर टे्रटा, व्हाइट टाइगर शार्क, फिराना (यह मछली अमेजन नदी में पाई जाती है), एंजिल फिश, इलेक्ट्रिक ईल फिश (सांप जैसी दिखने वाली मछली), टाइगर ऑस्कर, रेड पैरेट फिश (यह 6 तरह की है), लापन टे्रड, ओरंदा गोल्डन फिश, टेली स्कोप गोल्ड, चाइनीज कोई फिश, अरवाना (यह घर में वास्तु के लिए रखी जाती है), फ्लावर ऑन फिश (यह गुडलक के लिए रखते हैं), जैड गोरामी, कैट फिश जैसी छोटी-बड़ी मछलियां देखने को मिलेंगी।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...