भोपाल.
बीएचईएल की प्रतिनिधि ऐबु यूनियन के तत्वाधान में होने वाले ऐबु कप 2023 सीजन- 4 का शुभारंभ भेल के शाखा क्रिकेट ग्राउंड में हुआ जिसमें बीएचईएल के विभिन्न डिपार्टमेंट की 24 टीम भाग लेगी एवं कुल 43 मैच खेले जाएंगे। यूनियन के महासचिव एवं पदाधिकारियों ने सभी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर पहले मैच का शुभारंभ किया एवं पूरे दिन खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिये मौजूद रहे। ऐबु कप का पहला मैच एलईएम रॉयल्स और जीजेबी बुल्स के बीच खेला गया जिसमे एलईएम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। देबेन नायक की 22 गेंदों मे 53 रन की विस्फोट अर्धशतकीय पारी की बदोलत रॉयल्स ने निर्धारित 8 ओवर मे 4 विकेट गंवा कर 103 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी जीजेबी बुल्स पर एलईएम के बॉलर महेश एवं जितेन भारी पड़े जिन्होंने 3-3 विकेट लिए और मनीष सराठे 2 विकेट के कारण बुल्स की पूरी टीम 79 ऑल आउट हो गई बुल्स की तरफ से राम मोहन राव ने सर्वाधिक 22 रन की पारी खेली। दूसरे दिन का पहला मैच एफडीएक्स ऑल स्टार और यूएचवी ब्लास्टर के बीच खेला गया जिसमे एफडीएक्स ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 6 विकेट खोकर 52 रन बनाये ,जबाव मे यूएचवी ब्लास्टर ने 3.4 ओवर मे ही 1 विकेट गवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएचवी ब्लास्टर ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
