17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के ईपीएफ से जुड़े रिटायर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन मिले सीएमडी...

भेल के ईपीएफ से जुड़े रिटायर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन मिले सीएमडी से

Published on

भोपाल

भेल के ईपीएफ से जुड़े रिटायर कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रिटायर कर्मचारी मौजूद थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने भेल के चेयरमेन व मेनेजिंग डायरेक्टर केएस मूर्ति से भेंट की। इस मौके पर भेल हाउस भेल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सीएमडी ने बताया की कंपनी के पास भरपूर ऑर्डर है । लगभग 8 माह में बहुत मेहनत कर लेंगे तो भोपाल टाउन शिप को सुन्दर बनाने के लिये हर संभव कोशिश करेंगे । प्रतिनिधिमंडल में शामिल महेश मालवीय,जेपी गौर,अशोक शर्मा,महेश दुबे,एनआर शर्मा ,एससी निगम आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि ईपीएफ के 75 लाख 59 हजार पेंशनभोगी देश में है। वर्तमान में नौकरी कर रहे कर्मचारियों की संख्या 6 करोड़ है । इनको अधिकतम पेंशन रूपये 3 हजार प्रतिमाह प्राप्त हो रही है । ईपीएफओ की वार्षिक रिपोर्ट में 1 हजार से कम पेंशन पाने वालों की संख्या लगभग 36 लाख है।

तत्कालीन राज्यसभा सांसद प्रकाश जावड़ेकर ने 2012 में संसद में याचिका दायर कर कर्मचारी पेंशन योजना 1995 में संशोधन की मांग की थी। संसद द्वारा भगत सिंह कोशियारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था जिसमें 10 सांसद सम्मिलित थे । इस समिति में सन 2013 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। समिति ने न्यूनतम पेंशन रूपये 3000 एवं उस पर प्रचलित दर से महंगाई भत्ता देने की अनुशंसा की गयी थी। इस रिपोर्ट पर विगत 10 वर्षो अमल नहीं किया गया। समिति पिछले 10 वर्ष से नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...