14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलवाह! रिंकू भैया... T20 रैंकिंग में UP बॉय का जलवा, लंबी छलांग...

वाह! रिंकू भैया… T20 रैंकिंग में UP बॉय का जलवा, लंबी छलांग लगाकर की रोहित-शुभमन की बराबरी

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में टी20 के नए बॉस रिंकू सिंह का जलवा देखने को मिला। यूपी के रिंकू ने रैंकिंग में तगड़ी छलांग लगाई है। दरअसल, रिंकू सिंह ने 46 पायदान की लंबी छलांग मारी और वह अब संयुक्त रूप से 59वें पायदान पर आ गए। रिंकू के इस वक्त 464 रेटिंग अंक हैं। इतना ही नहीं बल्कि रिंकू ने अब भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अफीफ हुसैन की बराबरी कर ली है। इन तीनों खिलाड़ियों के भी इतने की पॉइंट है।

साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज के भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी फायदा हुआ है। 10 अंक की बढ़ोतरी होने के बाद सूर्या 865 पॉइंट के साथ टॉप पर हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप 10 में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और रुतुराज गायकवाड़ (7वें नंबर पर) ही हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे, साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम तीसरे, बाबर आजम चौथे और राइली रूसो पांचवें स्थान पर हैं।
`
रवि बिश्नोई टॉप पर बरकरार
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई 692 पॉइंट के साथ नंबर 1 पर बरकरार हैं। अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान भी इतने ही पॉइंट के साथ हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शीकिब अल हसन 272 पॉइंट के साथ टॉप पर हैं जबकि एडन मार्करम 212 अंक के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

रिंकू और सूर्या को अपनी आतिशी पारियों से हुआ फायदा
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते मंगलवार खेला गया। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव और तूफानी रिंकू सिंह का बल्ला जमकर बोला। सूर्या ने 155 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। वहीं रिंकू सिंह ने 174 के स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोके, जिसमें उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...