17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़पावर लिफ्टिंग में सुजाता ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने...

पावर लिफ्टिंग में सुजाता ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया

Published on

हरिद्वार

मलेशिया के जोहोर बाहरू में 10 से 15 दिसम्बर तक एशियन क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया । हरिद्वार की श्रीमती सुजाता कौल ने इस प्रतियोगिता के 84 किलोग्राम वर्ग में, भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण तथा 01 रजत पदक जीतकर, देश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी गौरव बड़ाया है । श्रीमती कौल ने अपनी सफलया का श्रेय अपने प्रशिक्षक अमित कुमार तथा सुश्री मानषी त्रिपाठी को देते हुए कहा कि उनके अनवरत सहयोग, समर्पण तथा कुशल प्रशिक्षण के बल पर ही वह पदक जीतने में सफल हो सकीं ।

वहीं उनके दोनों प्रशिक्षकों ने श्रीमती सुजाता कौल की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं । उनके प्रशिक्षकों ने कहा कि श्रीमती कौल की इस उपलब्धि से हम सभी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि श्रीमती सुजाता कौल इससे पहले भी विभिन्न स्तरों की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक पदक जीत चुकी हैं । गत वर्ष पावर लिफ्टिंग इंडिया, उत्तराखंड की ओर से आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैम्पियंशिप में भी श्रीमती सुजाता कौल ने 03 स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...