17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ब्लॉक 1 दो रनों से तो ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर...

बीएचईएल के ब्लॉक 1 दो रनों से तो ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर फाइटर्स 26 रनों से जीता मैच

Published on

-क्रिकेट का महाकुंभ ऐबु कप 2023 का आयोजन

भोपाल

ऐबू कप के सातवें दिन 2 मैच खेले गए, पहला मैच ब्लॉक 1 अवेंजर एवं ब्लॉक 2 एलईएम रॉयल्स और दूसरा मैच ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर फाइटर्स एवं ब्लॉक 1 एफपीएम राइडर्स के बीच खेले गए। ऐबू कप में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपाल मेला उत्सव समिति के संयोजक एवं अध्यक्ष,युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुनील यादव मौजूद थेे। मैच से पूर्व टीमों से परिचय प्राप्त किया एवं खेलने वाली टीमों को जीत की शुभकामनाएं दी। मंच से उन्होंने टूर्नामेंट का प्रथम पुरुष्कार देने की घोषणा भी की। ऐबू कप के संरक्षक रामनारायण गिरी, संयोजक विशाल वाणी एवं पदाधिकारियों एवं शाखा क्रिकेट क्लब के संयोजक एवं सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया

मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि पहले मैच का शुभारंभ श्री यादव ने किया। दिन के पहले मैच में ब्लॉक 1 ऐवेंजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हनुमान पटेल की धुंआधार पारी 16 गेंदों में 44 रन जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के और राहुल मालविया के 26 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 95 रनों का स्कोर खड़ा किया । महेश बिनझाड़े ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए जवाब मे उतरी ब्लॉक 2 एल ई एम रॉयल्स 6 विकेट खोकर 93 रन ही बना पाई विक्रांत कोरी ने 18 गेंदों पर 41 रन और अनिल रावत ने 15 गेंदों पर 34 रन बनाए । राहुल मालवीय ने 2 विकेट और राहुल वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया। दोनो ने कसी हुई गेंदबाजी किया रोमांचक मुकाबले में ब्लॉक 1 एवेंजर ने 2 रन से जीत हासिल की। राहुल मालवीय को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मैच ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर फाइटर्स एवं ब्लॉक 1 एफपीएम राइडर्स के बीच खेले गए ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अश्विनी नायक की टिकाऊ पारी 13 गेंदों में 34 रन जिसमे 4 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत 8 विकेट खोकर 89 रनों का स्कोर खड़ा किया अमोल ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट और भूपेंद्र सरसाये ने 2 विकेट हासिल किए जवाब मे उतरी ब्लॉक 1 एफ पी एम राइडर्स 7 विकेट खोकर 63 रन ही बना पाई भूपेंद्र सरसाये ने 9 गेंदों पर 20 रन बनाए । कप्तान राहुल जाटव ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट और रंजीत रजक ने 2 विकेट झटके। दोनो ने कसी हुई गेंदबाजी करी दूसरे रोमांचक मुकाबले में ब्लॉक 6 एसटीएम सुपर फाइटर्स ने 26 रनों से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच कप्तान राहुल जाटव चुने गए।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...