17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़महिलाओं में विलक्षण नेतृत्व की क्षमता प्रकृति की देन-ईडी राजीव सिंह

महिलाओं में विलक्षण नेतृत्व की क्षमता प्रकृति की देन-ईडी राजीव सिंह

Published on

भोपाल

महिलाओं में विलक्षण नेतृत्व की क्षमता प्रकृति की देन है और नेतृत्व के जन्मजात गुणों तथा विविध विचारों के कारण वे कार्य संस्कृति को समृद्ध बनाते हुए कोई भी कार्य पूर्णता के साथ सम्पन्न करती है यह बात राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक बीएचईएल, भोपाल ने महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन अवसर पर कही । उन्होंने आगे कहा कि महिला कर्मचारियों ने अपनी प्रतिबद्धता और कार्य के प्रति समर्पण के फलस्वरूप कंपनी में शीर्षतम स्तर पर अपना सफल नेतृत्व साबित किया है ।

बीएचईएल कॉरपोरेट लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं एचआरडीसी भोपाल के सहयोग से बीएचईएल के स्ट्रेटेजिक प्लान 2022-2027 के अनुसार क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे संगठन में महिला कर्मचारियों के लिए एक व्यापक नेतृत्व विकास एवं कार्य वातावरण में समावेशिता और लैंगिक विविधता को बढ़ावा देगा ।

इस अवसर पर विशेष रूप से बीके सिंह महाप्रबंधक , श्रीमती स्वागता सक्सेना, अपर महाप्रबंधक एवं सुश्री सुदेशना मुखर्जी, अपर महाप्रबंधक, कारपोरेशन लर्निंग एंड डेवल्पमेंट मौजूद थे । प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बीके सिंह ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के कौशल को और बढ़ाएगा । कार्यक्रम का संचालन तरूण कुमार कौशिक, उप. प्रबंधक ने किया और अमित त्यागी, उप महाप्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...