भोपाल।
दिनांक 13 दिसंबर वुधवार को बिहार योग विश्वविद्यालय, मुंगेर से सम्बद्ध एच ई योग मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी स्वामी श्री अनंदधर्मा जी के अध्यक्षता में गठित किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसहमति से बसंत कुमार को अध्यक्ष एवं महासचिव सतेंद्र कुमार को चुना गया।
फाउंड्री गेट के सामने 68/सी-2/ ए – सेक्टर, पिपलानी, बीएचईएल में एच ई योग मित्र मंडल का केंद्र है। इस केंद्र पर 50 वर्षों से रोजाना सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक एवं शाम 4:30 से 06:00 बजे तक योग विश्वविद्यालय से प्रशिक्षित योग गुरू द्वारा सभी लोगो के लिए निःशुल्क योग अभ्यास कराया जाता है।
