14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलनॉटआउट होने के बाद भी शुभमन गिल लौटे पवेलियन, हड़बड़ी में गड़बड़ी...

नॉटआउट होने के बाद भी शुभमन गिल लौटे पवेलियन, हड़बड़ी में गड़बड़ी कर गए तिलक वर्मा

Published on

जोहानिसबर्ग

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेल रही है। सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीता। पिछले मैच में डक होने वाले शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दो ओवर में टीम का स्कोर 29 रन था।

केशव महाराज का चला जादू
साउथ अफ्रीका ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में केशव महाराज को शामिल किया था। तेज शुरुआत की वजह से महाराज को तीसरे ही ओवर में बॉलिंग पर लाना पड़ा। उन्होंने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और दूसरी गेंद पर शुभमन गिल का शिकार कर दिया। स्पिन के खिलाफ जाकर गिल ने स्वीप करने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद पैड पर लगी और अंपायर ने अपील पर उंगली खड़ी कर दी। गिल ने डीआरएस नहीं लिया। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप को छोड़कर जा रही थी। गिल ने 6 गेंद पर 12 रन बनाए।

गोल्डन डक हुए तिलक वर्मा
टीम इंडिया गिल के झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि तिलक वर्मा भी आउट हो गए। अगली ही गेंद केशव महाराज ने उनका विकेट ले लिया। तिलक ने पहली ही गेंद पर अटैक करने का फैसला किया। उन्होंने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और वहां खड़े कप्तान एडेन मार्करम के हाथों में चली गई।

टी20 में नहीं चल रहे गिल
शुभमन गिल अभी तक टी20 में भारत के लिए निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 13 मैच में गिल ने 26 की औसत से 316 रन बनाए हैं। एक ही मैच में उनके 126 रन हैं। इसके अलावा एक फिफ्टी भी है। अन्य मौकों पर वह छाप नहीं छोड़ पाए हैं। गिल को वनडे की तरह यहां जगह पक्की करनी है तो निरंतर होना पड़ेगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...