भोपाल
भेल के जम्बूरी मैदान पर बेटी के विवाह के मौके पर अवधपुरी दीप नगर निवासी मुन्नालाल को कचरा फेकना महंगा पड़ा। विवाह समारोह के बाद मैदान में बचा हुआ खाना व डिस्पोजल का ढ़ेर खुला छोड़ दिया था । इससे आस-पास के इलाके में बदबू फेलने लगी। गौरतलब है कि विवाह कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति भेल नगर प्रशास ने दी थी । इसके लिये जोन-14 के वार्ड 60 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही की गई लेकिन संबंधित ने जुर्माने की राशि देने से भी इंकार कर दिया इसको लेकर नगर पालिका अधिनियम के तहत न्यायालय में चालान पेश किया गया ।
