14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलयुवा अर्शदीप सिंह पर बरस पड़े सूर्यकुमार यादव, कभी नहीं देखा होगा...

युवा अर्शदीप सिंह पर बरस पड़े सूर्यकुमार यादव, कभी नहीं देखा होगा SKY का यह रूप

Published on

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हाल ही में 3 मैच की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। पहला मैच बारिश से धुलने के बाद यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। तीसरे टी20 में भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 106 रन से हरा दिया था। भारतीय टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं साउथ अफ्रीका इसके जवाब में सिर्फ 95 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। कुलदीप यादव ने पंजा खोलकर कहर ढा दिया था। हालांकि भारत की इस शानदार जीत के बाद टीम बस की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अर्शदीप सिंह पर बरस पड़े सूर्या
दरअसल, साउथ अफ्रीका-भारत के बीच खेले गए तीसरे टी20 के बाद भारतीय टीम बस से एक वीडियो सामने आ रही है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव का जो रूप देखने को मिला। वो शायद किसी ने कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में किसी बात पर कप्तान सूर्यकुमार यादव युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर बरस पड़े। वह उन्हें किसी बात पर डांटते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो देखने में तो ऐसा ही लग रहा था कि सूर्या अर्शदीप से किसी बात से नाराज हैं। हालांकि वीडियो की असली सच्चाई क्या है इस बात से कोई वाकिफ नहीं है।

टी20 सीरीज में जमकर बोला सूर्यकुमार यादव का बल्ला
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोला है। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सूर्या ने 2 मैचों में 78 की औसत से 156 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक देखने को मिला। सूर्या ने तीसरे टी20 में 55 गेंद पर ताबड़तोड़ शतक जड़ा था, उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े थे। हालांकि इस टी20 सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव, रवि बिश्नोई और जितेश शर्मा वापस भारत लौट गए क्योंकि वह वनडे और टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...