भोपाल
पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार को दादाजी गुरुदेव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर भगवान की पूजा के बाद दादाजी गुरुदेव का अभिषेक, पूजन, हवन, आरती की गई। दोपहर 12.30 बजे दादाजी दर्शन पत्रिका का विमोचन डॉ. रितेश सहगल ,डॉ. हरप्रीत सहगल, ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव और ट्रस्टियों द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख और दांत परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें लोगों के दांतों की जांच के साथ उन्हें नि:शुल्क पेस्ट, माउथ वाश और दवाई दी गई।
