भोपाल
इस्कॉन के मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला दास प्रभु ने शनिवार को भेल के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर्स और कर्मचारियों को संबोधित किया। भेल ऑडिटोरियम आयोजित कार्यक्रम में अमोघ लीला प्रभु ने भेल स्टाफ को बताया कि कैसे स्प्रीचुअल लाइफ को जीवन में जोड़कर अपनी वर्क एफिशिएंसी बड़ा सकते हैं। वेलकम लैक्चर में अमोघ लीला प्रभु ने कृष्ण-बलराम की मथुरा लीला भी बताई। 17 दिसंबर रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे उपहार यूथ फेस्ट होगा, जो उत्कल सांस्कृति परिषद और इस्कॉन भेल द्वारा भेल कल्चरल हॉल, गेट नंबर 4 बीमा अस्पताल के पास, इंद्रपुरी में होगा। रविवार शाम को बरखेड़ा स्थित यादव सभा के कृष्ण मंदिर में एक अन्य कार्यक्रम होगा जिसमें सभी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
श्रीराम कथा के लिए बैठक आज
अवधपुरी क्षेत्र के वायु रॉयल एनक्लेव, ईडन गार्डन गेट बीडीए वेदवती ग्राउंड अमरावद खुर्द में 28 दिसम्बर से 4 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय कथाकार और समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज द्वारा श्रीराम कथा की जाएगी। कथा में मुख्य यजमान सरिता सिंह (खुशबू) उदय प्रताप सिंह होंगे। श्रीराम कथा के लिए कलश यात्रा 28 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे से हनुमान मंदिर एमजीएम स्कूल से शुरू होगी। कथा आयोजन को लेकर 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से वायु रॉयल एनक्लेव परिसर में बैठक आयोजित की गई है । इसमें आयोजन समिति के सदस्य विचार विमर्श कर रूप रेखा तैयार करेंगे।
