10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलईशान किशन ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, टेस्ट सीरीज से लिया...

ईशान किशन ने अचानक छोड़ा टीम का साथ, टेस्ट सीरीज से लिया नाम वापस, BCCI को बताई ये वजह

Published on

नई दिल्ली

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टेस्ट श्रृंखला से फ्री कर दिया है। पुरुष चयन समिति ने केएस भरत को ईशान किशन का रिप्लेसमेंट बनाया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैच की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद अब केएल राहुल की अगुवाई में वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद 26 दिसंबर से दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला
ईशान किशन का इस तरह टीम का साथ छोड़कर अचानक भारत लौटने के पीछे की वजहों का पता नहीं लग पाया है हालांकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को अपने इस फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी खराब फिटनेस के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। टी-20 और वनडे सीरीज में आराम करने वाले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट श्रृंखला से वापसी कर रहे हैं।

ऐसा है पूरा कार्यक्रम
टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मैच रविवार (17 दिसंबर) को हो गया है जबकि दूसरा मैच 19 और फिर तीसरा वनडे मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में होगा जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...