अगले आठ फरवरी २०२४ को पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के होने वाले चुनाव में क्या कुछ संभावना नज़र आ रही हैं देखते हैं।पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव द्वारा अप्रैल २०२२ में शाहबाज़ शरीफ ने इमरान खान को सत्ता से बाहर किया और फिर पाकिस्तान आर्थिक समस्याओं से लगातार जूझ रहा हैं,इसके साथ ही
२०२२ में आयी बाढ की तबाही ने पाकिस्तान को आर्थिक कंगाली पर खड़ा कर दिया हैं। जंहा जनता महगाई की मार नही झेल पा रही वहीं सरकारको आसानी से पैसा लोन पर नहीं मिल रहा है । इन्हीं सब के मद्देनजर अब पाकिस्तान में बहुत जद्दोजहद के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में देखते हैं कि पाकिस्तान की तीन प्रमुख पार्टी के नेताओं की जन्म पत्रिका क्या कुछ संकेत दे रही है .
इमरान खान
जन्म ५ अक्टूबर १९५२ लाहौर ११;५१ बजे धनु लग्न और मेष राशि की कुंडली में लग्नेश गुरु का चंद्र से गज केसरी योग पांचवे भाव में तथा बुधादित्य योग कर्म भाव में अति सुन्दर कुंडली को बल दे रहा हैं। नवांश में लग्नेश सूर्य का त्रितीय भाव में होना उनके अद्वितीय क्रिकेट करियर को दिखता हैं। लग्न कुंडली में चंद्र से शुक्र और बुध अधि योग और योगी गृह सूर्य अभिजीत भाग में होना राजनीति में उत्तम सफलताका योग हैं।
चुनाव के समय उनकी दशांश चार्ट के अनुसार गुरु में बुध का अन्तरा चल रहा होगा और क्योकि बुध बाधकेश गृह हे इसलिए इमरान खान की तहरीक इ इंसाफ पार्टी (पी टी आइ) को चुनाव में जन समर्थन नहीं मिल पायेगा हालाँकि यह संभव हैं की उनकी गिरफ़्तारी पर नरमी से विचार हो सके।
बिलावल भुट्टो
जन्म २१ सितम्बर १९८८ करांची सुबह ९:३० बजे
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता वर्त्तमान गठबंधन सरकार में विदेश मंत्री हैं।तुला लग्न चार्ट में तीन शुभ गृह चंद्र शुक्र और बुध केंद्र में हैं और ये कुंडली को बल दे रहे हैं पर सूर्य जो राजनीति का करका गृह हैं वह लग्न कुंडली में मरण करका स्थान में हैं और नवांश कुंडली में कुम्भ राशि में जो शुभ नहीं माना जाता हैं
चुनाव के समय उनकी दशमांश चार्ट के अनुसार गुरु में शुक्र की दशा और अन्तर्दशा चल रही होगी और क्योकि इन दोनों ग्रहो का सम्बन्ध २ और १२ भाव से हैं इसलिए बहुत प्रभावी नहीं हैं।2018 के चुनाव में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को कुल 54 सीट मिली थी और इस बार भी संकेत यही हैं की उनको 340 सीट की नेशनल असेंबली में पिछले चुनाव से कुछ ज्यादा सीट मिल सकती हैं पर पूर्ण बहुमत मिलना सम्भव नहीं है।
मरयम नवाज़
जन्म 28 अक्टूबर 1973 लाहौर सुबह 8 बजे
नवाज़ शरीफ की बेटी की वृश्चिक लग्न हैं और तीन गृह चंद्र शुक्र और बुध लग्न में अति सुन्दर योग है।मंगल और शनि रिपु और आयुष भाव में हैं यह भी कुंडली की सर्वश्रेष्ट स्तिथि में हैं परन्तु लग्न और सप्तम भाव पाप कर्तरी योग में बंधन योग बना रहा हैं इसलिए वह अगस्त 2019 में अरेस्ट भी हुई थी।आगामी चुनाव के समय उनकी शुक्र महादशा में राहु अंतरा चल रहा होगा यह गृह ज्येष्ठा और मूला नक्षत्र में हैं जो की शुभ संकेत हैं। राहु का भाव स्वामी नीच का होकर तृतीया स्थान में हैं यह भी उनकी पार्टी को सत्ता में लाने में मदत करेगा।
चुनाव 2018 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (न) ने 82 सीटों पर जीत हासिल की थी पर आगामी चुनावों में उसको सबसे ज्यादा सीट मिलने के संकेत दिखाई देते हैं, और फिर हो सकता है कि किसी अन्य पार्टी के सहयोग से पाकिस्तान मे मिली जुली सरकार सत्ता में आ जाए।यहां यह कहना ठीक ही होगा कि पाकिस्तान में बिना सेना कि दखल अंदाजी से कुछ नहीं होता तो आगे चलकर देखेंगे हैं कि पाकिस्तान की सेना प्रमुख, चुनाव के दौरान क्या कुछ करते हैं या फिर जनता का वोट ही सरकार बनाने में सफल हो पाता है.
सुभाष सक्सेना
ज्योतिषाचार्य
