भोपाल
रविवार को गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 60 और 61 की बैठक कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के निवास पर कांग्रेस के प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवालाजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस बैठक में रविन्द्र साहू झूमरवाला ने कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं का आभार किया जिन्होंने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन और धन से प्रचार प्रसार किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे है हिम्मत नहीं। मैं पूर्व की भांति आप सभी के दुःख सुःख में हमेशा साथ रहूंगा। हम सभी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करेंगे और विजय होंगे एवं आभार कार्यक्रम विधानसभा के सभी वार्डों में किया जाएगा साथ ही कांग्रेस पार्टी के लिए गोविंदपुरा विधानसभा में लगातार कार्य करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर किस प्रकार मजबूत किया जाए इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए तथा कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वे हर घड़ी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे ।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का सुझाव दिया । मतदाता सूची प्रभारी गोविंदपुरा विधानसभा नरेश सिंह जादौन ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन बनाया जाए और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्यन्वित किया जाना चाहिए तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 18 दिसंबर से शुरू होने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश के लिए दान को बूथ स्तर पर क्रियान्वित करने का सुझाव दिया कार्यक्रम में वार्ड 61 एवं 60 में सर्वाधिक मत काग्रेस पार्टी को दिलाने वाले बूथों के कार्यकर्ता बंसत उइके ,प्रशांत , गिरीश ,वीरू लाहौरी सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का आभार सुपरवाइजर संगठन के अध्यक्ष के पी द्विवेदी ने किया। आज के कार्यक्रम में पूर्व पार्षद शिवरीनारायण दास ,रीगल होम्स के अध्यक्ष केपी बकोड़े ,अराधना नगर के अध्यक्ष सतीश शर्मा , समन्वय नगर के अध्यक्ष बीपी साहनी , सीटू यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र शेखावत युथ इंटक के अध्यक्ष मिथलेश तिवारी ,एडवोकेट राजकुमार शर्मा ,हीरालाल गुर्जर , जितेन्द्र साहू डीपी भालेराव ,जमीला बी , सुरेश कल्याणे ,कृष्णा डोंगरे ,ओंकार सिंह ,प्रशांत नागले ,सुनील सिंह , जीेल सूर्यवंशी ,पंकज सिंह चौहान ,राम साहू , अनिल पवार योगेश श्रीवास्तव अरविंद विश्वकर्मा , दुर्ग मरावी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए
